फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 करोड़ 11 लाख में बिकीं नगर पालिका की 12 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
1 करोड़ 11 लाख में बिकीं नगर पालिका की 12 दुकानें
विज्ञापन

बीच की दुकान में पर लगी लंबी बोली, 13 लाख पर रुकी बोली
नगर पालिका के खजाने में आई धनराशि, बाद में तय होगा किराया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर पालिका की 13 दुकानों की नीलामी हुई। जिसमें पालिका के खजाने में एक करोड़ 11 लाख का इजाफा हुआ। बीच की दुकान के लिए 13 लाख तक की बोली पहुंच गई। आवंटन के बाद दुकानदारों को मासिक किराया भी देना होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष प्रेमलता सिंह की अगुवाई में गुरुवार को जिला प्रशासन की गठित टीम की मौजूदगी में पालिका परिसर स्थित 13 दुकानों का आवंटन शुरू हुआ। गहमा-गहमी के बीच प्रारंभ हुई नीलामी बोली में करीब 35 लोग शामिल हुए। निर्धारित समय पर दुकानों की नीलामी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच शुरू की गई। हर दुकानों की साइज अलग-अलग है। खास बात यह देखने को मिली कि बीच के एक दुकान के लिए बोली 13 लाख रुपये तक पहुंच गई। इस दुकान के लिए तीन लोग बोली लगाते रहे। आखिरकार 13 लाख की बोली पर जाकर दुकान नीलाम हुई। नगर पालिका परिसर में स्थित 13 दुकानें कुल 1 करोड़ 11 लाख रुपये में नीलाम हुईं। सभी को निर्देश दिया गया कि वे लोग जल्द से जल्द धनराशि जमा कर दुकानों का आवंटन करा लें। ऐसा न करने वालों की जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी। नगर पालिका के प्रभारी ईओ सुभाष सिंह ने बताया कि दुकानों के नीलामी की प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। बता दें कि पूर्व में दुकानों की नीलामी को लेकर कई बार प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी थी। जिलाधिकारी मार्र्कंडेय के निर्देश पर दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें