फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावास्ती में तैनात बीडीओ के निलंबन को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के संडवा चंद्रिका विकास खंड में तैनाती के दौरान 94.88 लाख रुपये के घपले में शामिल और वर्तमान में श्रावस्ती जिले में बीडीओ के पद पर तैनात शोभनाथ मौर्य के निलंबन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। साथ ही बोरिंग टेक्नीशियन बृजेश सिंह के निलंबन के लिए लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा गया है।

संडवा चंद्रिका ब्लाक में वर्ष 2016-17 में हुए घपले में बीडीओ शोभनाथ मौर्य से 47,44,222 रुपये, सेवानिवृत्त बीडीओ अशोक कुमार दुबे से 9,27,046 रुपये और कार्यप्रभारी बृजेश सिंह से 37,35,026 रुपये, जयसिंह से 82,146 रुपये की रिकवरी होनी है। पूर्व बीडीओ अशोक कुमार दूबे और कार्यप्रभारी एडीओ समाज कल्याण जय सिंह के सेवानिवृत्त होने से उनके जीपीएफ की रकम से धनराशि की रिकवरी की जाएगी। डीसी मनरेगा ने श्रावस्ती जिले में बीडीओ के पद पर तैनात शोभनाथ मौर्य के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, संडवा चंद्रिका विकास खंड में तैनात बोरिंग टेक्नीशियन और कार्यप्रभारी रहे बृजेश सिंह के निलंबन के लिए अधिशासी अभियंता प्रयागराज को पत्र लिखा गया है। डीसी मनरेगा ओपी यादव ने बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों और कर्मचारियों को जब तक दंडित नहीं किया जाएगा, तब तक उनमें सुधार आने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि गबन का मुकदमा दर्ज होने पर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें