फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गंदगी देख भडक़ीं प्रभारी मंत्री, सचिव को निलंबित करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मंडी में गंदगी देख भड़की प्रभारी मंत्री, सचिव को निलंबित करने का निर्देश
शुक्रवार सुबह अचानक निरीक्षण करने पहुंच गईं जिले के दौर पर आईं स्वाती सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह शुक्रवार की सुबह अचानक मंडी समिति का निरीक्षण करने पहुंच गईं। मंडी का भ्रमण कर दुकानदारों से लाइसेंस के कागजात मांगे और उसका परीक्षण किया। दुकानदार मो. अलसार के कागजात नहीं दिखाने पर नाराजगी जताई। जगह-जगह गंदगी देख मंडी सचिव को निलंबित करने का निर्देश दिया।
जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे अचानक महुली मंडी पहुंच गईं। हालांकि उनका मंडी जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। अचानक पहुंचने से सबकुछ अस्त-व्यस्त मिला। प्रभारी मंत्री कार्यालय जाने के बजाए सीधे मंडी स्थित दुकानों का जायजा लेने लगीं। दुकान के सामने कूड़ा देखकर व्यवसायियों को साफ-सफाई करने की हिदायत दी। दुकानदारों के कागजात लेकर उसका निरीक्षण भी किया। मो. अलसार के पास कागजात नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सचिव की मिलीभगत से अवैध दुकान संचालित होने पर फटकार लगाते हुए आदत में सुधार करने को कहा। वह आगे बढ़ीं तो देखा कि नालियां गंदगी से पटी और टूटी हुई हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने पूछा कि सफाई का ठेका कौन लिया है। प्रभारी सचिव ने रोहित सिंह नामक ठेकेदार का नाम लेते हुए बताया कि कभी-कभार सफाई कर्मी आते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि आप लोगों की क्या जिम्मेदारी बनती है। सचिव के निरुत्तर होने पर फटकार लगाया और निलंबित करने का निर्देश दिया। इस दौरान किसानों और व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया और निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रात दस बजे के बाद नहीं कर सकेंगे आतिशबाजी
दिवाली त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जारी किया हाईअलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दिवाली पर्व को धूमधाम से मनाने के साथ ही सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए शाम छह से रात दस बजे तक ही आतिशबाजी करने की छूट दी गई है। रात दस बजे के बाद आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम मनोज कुमार ने पुलिस और प्रशासन के साथ ही आम नागरिकों के लिए आतिशबाजी करने का समय शाम छह बजे से रात दस बजे तक निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि आतिशबाजी एकांत स्थान पर की जाएगी। आतिशबाजी करने के पूर्व सुरक्षा का ख्याल रखना होगा। उन्होंने बताया कि ज्वलनशील स्थानों से दूर आतिशबाजी की जाएगी। दुकानदारों का सावधान करते हुए कहा कि 125 व 145 डेसीबल ध्वनि तीव्रता उत्पन्न करने वाले पटाखों का उत्पादन और विक्रय पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। आतिशबाजी की दुकान, पेट्रोलपंप, विद्युत तारों, ट्रांसफार्मर, भीड़ भाड़ वाले इलाके व असुरक्षित इलाकों में नहीं किया जाएगा। ऐसा करते हुए कोई मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फिर होगा बाराही महोत्सव
प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मां बाराही धाम में 23 से 25 नवंबर तक महोत्सव का आयोजन किया गया है। रानीगंज विधायक धीरज ओझा की पहल पर काफी समय बाद महोत्सव का आयोजन हो रहा है। महोत्सव की तैयारियों को लेेकर 5 नवंबर को डीएम कैंप कार्यालय पर अफसरों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें