कुंडा। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर विद्यालयों में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने हाथ से राखी बनाई। इसके बाद उसे छात्रों को भाई मानकर उनकी कलाई में बांधा गया। इसके बाद छात्राओं ने छात्रों को मिठाई भी खिलाई।
कस्बे के तिलौरी पुरबियन का पुरवा स्थित रायल हाइज पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 75 बच्चों ने भाग लिया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने बच्चों की कलाई पर राखी बांधी। प्रतियोगिता में नबीहा फातिमा प्रथम, राजनंदनी तथा शिवांगी शुक्ला द्वितीय, अलीजा तथा आरिफ को तीसरा स्थान मिला। साधना सरोज को चौथा और आशमा खान को पांच स्थान मिला। इस दौरान प्रबंधक रंजीत जायसवाल और प्रिंसिपल आमिर वसीम ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उधर अमीर मेमोरियल में आयोजित राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रबंधक कबीर अहमद व प्रिंसिपल वीएन शर्मा ने इसमें अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। सेंट जोसेफ स्कूल चौसा में चारों हाउसों के छात्र-छात्राओं ने राखी बनाई।