इलाहाबाद से लखनऊ जा रही साइकिल रैली को रोककर सपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। 16 जुलाई को यह रैली लखनऊ पहुंचकर समाप्त होगी।
इलाहाबाद से रजनीश भारतीय की अगुवाई में सपा के करीब 100 पदाधिकारी सोमवार को इलाहाबाद से साईकिल रैली निकाले। प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए लखनऊ पहुंचकर रैली को समाप्त करने का संकल्प लिया है। इसकी सूचना जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक राम सिंह पटेल को लगी तो उन्होंने अपने पदाधिकारियों के साथ भुपियामऊ पहुंचकर साइकिल रैली में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए भंगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। मंगलवार सुबह लखनऊ रवाना होने की बात कह रहे थे। स्वागत करने वालों में हरीश शुक्ला, इरशाद सिद्दीकी, वासीक खान, सैफी आदि लोग मौजूद रहे।