फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सामूहिक विवाह में 78 जोड़ों ने लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को 78 जोड़े सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनके मंगल जीवन की कामना की। नवदंपती को उपहार देकर विदा किया गया। विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम परिसर में तीन ब्लॉक के आवेदकों की शादी कराई गई। आसपुर देवसरा के चार, सदर के 9 और बाबा बेलखरनाथ धाम के आठ जोड़ों की शादी पूरी रीति रिवाज के साथ कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए। वरमाला डालने के बाद परिजनों ने नवदंपती को बधाई दी। इधर, विकासखंड संडवाचंद्रिका परिसर में 57 जोड़ों की शादी कराई गई। विवाह कार्यक्रम के दौरान शहनाई गूंजती रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई। विवाह स्थल को फूल मालाओं से सजाया गया। समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार और सदर विधायक राजेंद मौर्य ने नव दंपती को मंगल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। समाज कल्याण विभाग की ओर से नवदंपती को उपहार देकर विदा किया गया। सामूहिक विवाह में 53 जोड़े अनुसूचित जाति और 25 जोड़े पिछड़ा वर्ग के रहे। छह जोड़े शादी के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें