फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मई, जून में जले 765 ट्रांसफॉर्मर, त्योहारी सीजन के लिए हो रही मरम्मत

Sun, 01 Oct 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में दशहरा से दीपावली तक ट्रांसफॉर्मर जलने से ज्यादा देर बिजली गुल न रहे, इसके लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है। चिलबिला स्थित ट्रांसफार्मर डिपो में एक महीने से गर्मी के मई और जून में जले छोटे व बड़े ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत तेजी से कराई जा रही है। मई-जून में जले छोटे-बड़े 765 ट्रांसफॉर्मरों में 75 की मरम्मत कराई जा चुकी है। इन्हें रिजर्व में रखा गया है। अधिक भार से यदि ट्रांसफॉर्मर जलेंगे तो उसी दिन कुछ ही घंटों में उसे बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

चिलबिला में ट्रांसफाॅर्मर डिपो पर बीते एक माह में 250 केवीए के 15, 440 केवीए के 5, 150 केवीए के 10, 63 केवीए के 20 व 25 केवीए की क्षमता के 25 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराई गई।
मई व जून माह में मजदूरों की कमी के चलते अधिकतर स्थानों पर जले के बदले नया ट्रांसफाॅर्मर ही भेजा गया। अब डिपो की ओर से तत्काल व्यवस्था के लिए पुराने ट्रांसफाॅर्मर के कैबिनेट की मरम्मत कराने के बाद तेल सहित अन्य उपकरण बदलकर दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन

मरम्मत के बाद सभी ट्रांसफॉर्मर रिजर्व में रहेंगे। आगामी नवरात्र, दशहरा, दीपावली जैसे त्योहारों में विद्युत भार बढ़ेगा। इस वजह से त्योहारी सीजन में भी ट्रांसफॉर्मर जलेंगे तो उपभोक्ता परेशान होंगे। लोगों को बिना बिजली के ज्यादा समय तक न रहना पड़े, डिपो में रिजर्व रखे ट्रांसफॉर्मर भेजकर बदलवाए जाएंगे। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डिपो के अधिकारी व कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर मरम्मत का काम तेज कर दिया है।

-
चिलबिला डिपो पर जले हुए पुराने ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराई जा रही है। समय से पहले ही पर्याप्त मात्रा में छोटे और बड़े ट्रांसफाॅर्मर को रिर्जव रखे गए हैं।
विज्ञापन

- सतपाल , अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें