फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

764 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाॅक्स में हो गई कैद

Thu, 23 Nov 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के नगरपालिका परिषद और आठ टाउन एरिया के 764 प्रत्याशियों की किस्मत बुधवार को मतपेटिकाओं में कैद हो गई। अध्यक्ष के नौ पदों के लिए 123 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि सभासद के 124 पदों के लिए 641 प्रत्याशी मैदान में थे। प्रत्याशियों की नजरें जीत और हार पर टिक गई हैं।सूबे में पहले चरण में बेल्हा में होने वाला चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। बेल्हा नगर पालिका परिषद के एक और आठ टाउन एरिया में बुधवार की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान के बाद हार और जीत का कयास लगाना प्रारंभ कर दिए हैं। नगरपालिका परिषद सहित टाउन एरिया में होने वाले चुनाव में नपा और टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 123 प्रत्याशी और सभासद के  124 पदों के लिए 641 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अध्यक्ष पद के सबसे अधिक मानिकपुर में सबसे अधिक 21, लालगंज में 20, रानीगंज, सिटी और कुंडा में 16-16, नगरपालिका परिषद 13, कटरामेदनीगंज में सात अंतू में आठ सबसे कम पट्टी में छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें