फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी पुल के पास बस-बोलेरो में भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो------
विज्ञापन

सई नदी पुल के पास बस-बोलेरो में भिड़ंत
बोलेरो सवार लोगों ने चालक को पीटा, यात्रियों को बस से उतारकर भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के बेल्हा देवी सई नदी पुल के पास प्रयागराज से फैजाबाद जा रही एक बस की सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। बोलेरो सवार लोगों ने बस रोककर चालक की पिटाई कर दी। यात्रियों को बस से उतारकर भगा दिया। इससे तीन घंटे तक यात्री परेशान रहे।
प्रयागराज डिपो की एक बस रविवार को सवारियां लेकर फैजाबाद जा रही थी। नगर कोतवाली के सई नदी पुल के पास सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ंत हो गई। बोलेरो सवार लोगों ने चालक की पिटाई शुरू कर दी। यात्रियों की मानी जाए तो जबरन उन्हें बस से उतार दिया गया। परिचालक को भी आरोपी अपने साथ लेकर चले गए। चुनाव के चलते कोई दूसरी बस भी यात्रियों को नहीं मिल रही थी। करीब चार घंटे तक यात्री धूप में खड़े रहे।
विज्ञापन

दो कारों की भिंड़त में पांच लोग घायल
लालगंज कोतवाली के बीरबल ढकवा बाजार के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लीलापुर। लालगंज कोतवाली के बीरबल ढकवा बाजार के पास दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों कारों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक कार सवार लखनऊ जा रहे थे तो दूसरे बनारस लौट रहे थे।
विज्ञापन

लखनऊ के राजाजी पुरम निवासी मनोज (41), विनोद कुमार (45) व नाका इंडोला निवासी कमल शाहू (25) प्रतापगढ़ आए थे। कार से लखनऊ लौट रहे थे। जैसे ही बीरबल ढकवा बाजार के पास पहुंचे कि सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गइं। हादसे में मनोज, विनोद और कमल शाहू के साथ दूसरी कार पर सवार चंदौली के गुदरानी धानापुर निवासी शिव कुमार पांडेय (45) व बनारस निवासी भारत अग्रवाल (34) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया। पांचो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें