फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर कुंभ में डुबकी लगाने को सडक़ों पर उमड़ा रेला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्र---
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा : कुंभ में डुबकी लगाने को सड़कों पर उमड़ा रेला
हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, दोपहर बाद कम पड़ गई रोडवेज की बसें
मेला स्पेशल ट्रेनों की होती रही प्रतीक्षा, देर शाम तक जमा रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने के लिए सुबह से स्नानार्थियों का रेला सड़कों पर उमड़ने लगा। दोपहर बाद भक्तों की संख्या ऐसी उमड़ी की बसों का ही अकाल हो गया। इससे स्नानार्थियों को प्राइवेट वाहनों से रवाना होना पड़ा। इधर यात्री रेलवे स्टेशन पर मेला स्पेशल ट्रेनों की प्रतीक्षा करते रहे, हालांकि कुंभ नगरी जाने वालों का रेला देर शाम तक वाहनों के लिए परेशान दिखा। भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाईवे पर भुपियामऊ-प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है।
मंगलवार को माघी पूर्णिमा का विशेष स्नान पर्व है। संगम में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने वालों की भारी भीड़ सोमवार से ही कुंभ नगरी के लिए रवाना होने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। सुबह से होने वाला सिलसिला शाम ढलते ही और तेजी पकड़ लिया। दोपहर बाद स्नानार्थियों का रेला ऐेसा उमड़ा कि रोडवेज बसों का अकाल पड़ गया। शाम को रोडवेज बसों के लिए घंटों इंतजार करने के बाद जब नहीं मिले, तो प्राइवेट वाहनों से कुंभनगरी के लिए रवाना होने लगे। इधर स्नानार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए भुपियामऊ-प्रयागराज हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह प्रतिबंध 20 फरवरी तक जारी रखने को कहा है। सोमवार को बस और ट्रेनों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मेला स्पेशल ट्रेनों के देर से चलने के कारण स्नानार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इनसेट---------
राजकीय पॉलीटेक्निक के पास ट्रकों का जमावड़ा
हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगने से चिलबिला स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज के पास ट्रकों का जमावड़ा लगा रहा। ट्रक चालक रात में जाने का प्रयास किए, मगर तैनात पुलिस कर्मियों की हरी झंडी नहीं मिलने से वह मायूस नजर आए।
विज्ञापन

0000000

दलित उद्यमी सम्मान समारोह स्थगित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पुलवामा में हुए आतंकी हमले से व्यथित भीमराव अंबेडकर महासभा ने 20 फरवरी को अफीम कोठी में आयोजित दलित सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यह जानकारी आयोजक एमपी भारती ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें