फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्र-----

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रकाश पर्व दिवाली जगमग दीपों के साथ बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। सूर्यदेव के अस्त होते ही दीप और आकर्षक बिजली के झालरों से शहर से लेकर गांव तक रोशन हुआ। मोती चूर के लड्डू, पंचमेवा और फल अर्पित कर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की गई। सुख-शांति और संपन्नता का आशीर्वाद लिया गया। महिलाएं सज-धजकर मां लक्ष्मी को सिंदूर अर्पित कर अपनी मांग में लगाया। पूजन के उपरांत लाई, लावा, चूड़ा, गट्टे तथा मिठाइयों का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


दिवाली धूमधाम से मनाने के लिए शहर और गांवों में दिन भर चहल-पहल रही। सुबह से ही लोग अपने दैनिक कार्यों को विराम देकर साफ-सफाई और नए कार्यों की शुरुआत की। शाम को घर आंगन, खेत- खलिहान में दीप जलाकर मां लक्ष्मी के आने का इंतजार करते रहे। घरों की मुंडेर और कोनों की साफ-सफाई करने के साथ ही, घरों को रंगोली और आकर्षक झालरों से सजाया गया था। शहर के पंजाबी मार्केट, विवेक नगर, बलीपुर, अजीत नगर में घरों को ऐसा सजाया गया था कि जैसे रात्रि की बेला नहीं, दिन की चकाचौंध हो। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देख गया। शाम होते ही मोती चूर के लड्डू, पंचमेवा, फल, मिठाई का भोग लगाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजन अर्चना की गई। पूजन-अर्चन में महिलाओं ने शामिल होकर मां लक्ष्मी के मस्तक पर सिंदूर का टीका लगाकर प्रसाद स्वरूप अपनी मांग में लगाया। उन्होंने परिवार और पति की सलामती की प्रार्थना की। इस मौके पर कई जगह लोगों ने व्रत रखा और भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें