प्रतापगढ़। मदसौर जिले में आठ साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने वीएस मेमोरियल के बच्चों को झकझोर दिया है। मंगलवार को एक सभा कर 26 जून को हुई घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज बच्चों ने पीड़ित बच्ची के लिए इंसाफ मांगा। बच्चों ने घटना पर दु:ख जताते हुए निंदा की है। बालिकाओं नेे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कड़े कानून बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि दोषियों को ऐसी सजा दी जाए जो समाज के लिए नजीर बन सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।