फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादती के खिलाफ शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्र---
विज्ञापन

ज्यादती के खिलाफ शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन
बीएसए ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शिक्षकों पर हो रहे ज्यादती के खिलाफ शिक्षक संघ ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने प्रबंधकों का खाता एकल करके शिक्षकों का बकाया भुगतान करने की मांग की। अनशन स्थल पर पहुंचे बीएसए ने सप्ताह भर में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
प जिले के कुंडा स्थित इंटर कॉलेज रैयापुर में तैनात शिक्षक राममूर्ति यादव को 1988 से वेतन भुगतान नहीं होने, इंटर कॉलेज रामापुर में तैनात हेडमास्टर सिपाही लाल मिश्र के जून 2015 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी पेंशन, फंड नहीं मिलने से नाराज शिक्षक संघ ने शुक्रवार बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर न्याय मांगा। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बीएसए को चेताया कि शिक्षकों को जब तक न्याय नहीं मिलता है, क्रमिक अनशन जारी रहेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों के साथ हो रही ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि बीएसए शिक्षकों को वेतन नहीं देते हैं, तो उन्हें कुर्सी पर नहीं बैठने दिया जाएगा। दोपहर में पहुंचे बीएसए ने एक सप्ताह के अंदर समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आलोक शुक्ल, राजकिशोर शुक्ल, रामराज मिश्र, बृजेश शर्मा, आशीष सिंह, श्यामलाल विश्वकर्मा, करुणेश सिंह, राजेश शुक्ल, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रायोगिक परीक्षा 21 को
प्रतापगढ़। सिटी स्थित पीबी इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं की भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 21 जनवरी की सुबह नौ बजे से होगी। यह जानकारी भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने दी है। ब्यूरो

पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को छोड़ा
राजगढ़। अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। भट्ठा संचालक मिट्टी की खुदाई के लिए अनुमति नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को नगर कोतवाली पुलिस ने मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा। पूछताछ में ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि नौबस्ता गांव में जेसीबी से खुदाई हो रही है। इससे नाराज पुुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर कोतवाली ले चलने के लिए कहा, लेकिन कोतवाली पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टरों को छोड़ दिया गया। इसे लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़। मानधाता विकास खंड के पनियारी गांव में चकमार्ग पर खड़ंजा बनाने में दबंग बाधक बने हुए हैं। ग्राम प्रधान सुमित्रा सिंह की मानें तो गांव के दबंगों ने लगभग बीस मीटर खड़ंजे के निर्माण पर रोक लगा रखी है। प्रधान ने खड़ंजा निर्माण के लिए तहसीलदार, एसडीएम और डीएम से फरियाद लगाई, मगर अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। उन्होंने डीएम और एसपी को पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें