फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्ट सफाई के खेल की जांच करेंगे बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नवंबर माह में नहरों की सिल्ट सफाई में हुए खेल की जांच जिले के खंड विकास अधिकारी करेंगे। सिल्ट सफाई में 59.35 लाख रुपये खर्च होने का दावा सिंचाई विभाग कर रहा है। आश्चर्य की बात यह रही कि सिल्ट सफाई होने के बाद भी टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


जिले के हर किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए नवंबर माह में सिंचाई विभाग ने सिल्ट सफाई का अभियान चलाया। बड़ी नहरों में जेसीबी और माइनर व रजबहों में मजदूरों के माध्यम से सिल्ट की सफाई होनी थी। हालांकि अधिकांश नहरों में जेसीबी से ही सिल्ट सफाई का कार्य पूरा किया गया। उसका एक कारण यह भी था कि पांच दिसंबर से नहरों में पानी आना था और समय से सिल्ट की सफाई भी होनी थी। इसलिए ठेकेदारों ने जल्दी कामकाज निपटाने के चक्कर में मशीन से ही सफाई करा दी।

59.35 लाख रुपये की लागत से सिल्ट की सफाई तो हुई, मगर इसके बाद भी रजबहों और माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। मंगरौरा ब्लाक के कांधरपुर के निकट सुजानगढ़ माइनर में एक बूंद पानी नहीं पहुंचा है। यही हाल बाबागंज ब्लाक के हीरागंज और राजापुर माइनर की है। फिलहाल खंड विकास अधिकारियों से सिल्ट सफाई की जांच करके अविलंब रिपोर्ट तलब की गई है। अफसरों ने बीडीओ से जानकारी एकत्रित करने को कहा है। सीडीओ राजकमल यादव ने बताया कि जिस विकास खंड में सिल्ट की सफाई हुई है, वहां पत्र भेजकर अविलंब जांच रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें