फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग साथ दें तो लगेगी अपराधियों पर लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर। नारी जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को द्वारिकानाथ मिश्र इंटर कालेज कोटवा शुकुलपुर में सांगीपाुर पुलिस ने बालिकाओं को सुरक्षा के उपाय बताए। सांगीपुर के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत उपाध्याय ने बालिकाओं से कहा कि महिलाएं अपने खिलाफ हो रहे किसी भी तरह के अत्याचार की शिकायत 1090 पर फोन कर दे सकती है। इसमें पीड़िता की पहचान गुप्त रखी जाती है।
विज्ञापन


इसके अलावा यदि कहीं भी किसी प्रकार से महिलाओं व बालिकाओं के प्रति अपराध होता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचानी चाहिए। पुलिस समाज के सभी सभ्य व शांतिप्रिय लोगों की मित्र है। समाज के लोगों को पुलिस से दूर नही, बल्कि उसके करीब आना चाहिए। पुलिस हर संभव मदद के लिए तैयार है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि समाज में जब तक महिलाएं नही सुरक्षित हैं तब तक सुरक्षा का कोई मतलब नही है। इसलिए हम सब को मिल कर शांति व सुरक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। उनका कहना था कि अपराध रोकने में जितना रोल पुलिस का है उससे कम समाज के लोगों का नहीं है। पुलिस को यदि सही समय पर सूचना मिलती है तो वह काफी हद तक अपराध रोकने में कामयाब हो सकती है। इस मौके पर कालेज के शिक्षकों के अलावा, छात्राएं व अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें