फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64,875 ‘ईमानदार’ किसानों को मिल सकता है ब्याज माफी का लाभ

Sun, 30 Dec 2018 01:21 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मोदी सरकार अगर नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों का ब्याज माफ करती है तो जिले के 64,875 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। केसीसी ऋण लेने वाले यह किसान नियमित रूप से कर्ज की अदायगी कर रहे हैं। इसमें अगर ब्याज माफ होता है तो किसानों को लाखों रुपये का फायदा होगा।  
विज्ञापन


मोदी सरकार अब उन किसानों का ब्याज माफ करने की ऐलान करने वाली है जो कर्ज लेने के बाद नियमित रूप से अदायगी कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले से जिले के 64,875 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ऐेसे किसान हैं, जिन्होंने राष्ट्रीयकृत बैंकों से केसीसी ऋण ले रखा है। फिलहाल सात फीसदी ब्याज दर पर अल्पावधि कर्ज पर ब्याज में चार फीसदी ब्याज की माफी से भी लगभग 13,429 किसानों को लाभ मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में हो रही पहल की जानकारी होने के बाद अब किसान गुणा-गणित करने में जुट गए हैं।  

यूपी सरकार के कर्जमाफी से उन किसानों को गहरा झटका लगा था जो बैंकों से कर्ज लेने के बाद नियमित रूप से भुगतान कर रहे थे। योगी सरकार ने ऐसे किसानों का एक लाख रुपये माफ किया है, जो कर्ज लेने के बाद चुकता नहीं किए थे। योगी सरकार का मानना था कि यह किसान असमर्थता के चलते कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें