फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद दिल खोलकर बरसे बादल

Thu, 14 Sep 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लगभग एक महीने बाद गुरुवार को जिले में झमाझम बरसात हुई। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का साथ पाकर बहके बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया और ढाई घंटे तक मूसलाधार बारिश की। शहर से गांव तक खूब पानी बरसा। इससे उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली, लेकिन सड़कों से गलियों तक भारी जलजमाव होने के कारण आफत भी आ गई। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार कुल 62 मिमी बरसात हुई है।
विज्ञापन


अगस्त माह के पहले सप्ताह में जिले में आखिरी बार बारिश हुई थी। इसके बाद आसमान में बादलों की पैठ धीरे-धीरे कमजोर होने लगी। बीच में महज एक-दो बार कुछ समय के लिए रिमझिम हुई। इधर बादलों की जद से सूर्यदेव उबरे तो सितम ढाने लगे। दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ने लगा और गर्मीं पूरे रौ में आ गई। सितंबर माह में तो गर्मी के प्रचंड रूप ने मई और जून तक की गर्मी का अहसास कराया। जिससे तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। फसलाें को लेकर किसान भी चिंतित थे। गुरुवार को सुबह रोज की तरह ही मौसम का मिजाज तल्ख था। सूर्यदेव की किरणें लोगों के शरीर में चुभ रही थीं। सुबह 9 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो पा रही थी। विकराल गर्मी से लोग पसीना-पसीना हो रहे थे। 11 बजे के बाद एकाएक पुरवा ने अपनी मंद चाल से मौसम का मिजाज बदल दिया। महज एक घंटे के भीतर ही आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ तेज हो गई और पुरवा की तेज हवाओं के बीच बारिश का क्रम शुरू हो गया। शहर में बाबागंज, भंगवाचुंगी, घंटाघर, सदर बाजार, पंजाबी मार्के ट, राजापाल टंकी सहित प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने आए लोग व बाइक व साइकिल से गुजर रहे राहगीरों ने बारिश से बचने के लिए दुकानाें की शरण ली। वहीं युवाओं एवं बच्चों ने झमाझम बरसात में भीगकर आनंद उठाया। करीब ढाई घंटे की झमाझम बरसात से शहर में चहुंओर पानी ही पानी नजर आने लगा। शहर के विवेक नगर, नया मालागोदाम रोड, पल्टनबाजार, चंपा सुर्ती रोड, स्टेशन रोड, रोडवेज बसअड्डा, विद्युत कार्यालय, विवेक नगर मुहल्ले में भीषण जलजमाव से आवागमन में खासी परेशानी हुई। निकासी के लिए बनी नालियाें के ऊपर से पानी बह रहा था। बारिश समाप्त होने के बाद करीब दो घंटे तक पानी की निकासी नहीं पा रही थी। सड़कों के किनारे वाले मकानों में भी पानी घुसने लगा। लोगों घरों से बर्तन लेकर पानी निकालते रहे।

बारिश का क्रम शहर व आसपास के इलाकों में देखने को मिला। दूरदराज के गांवों या भी अंचल में बारिश नहीं हुई। शहर से सटे गांवों में बलुई व दोमट मिटटी वाला क्षेत्र है। यहां के किसानों की धान की फसले सूख रही थी। नहरों में भी पानी का संचालन न होने से किसान चिंतित थे। झमाझम बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश अच्छी होने से खेतों में पानी लग गया। किसानों ने कहा कि फसलों में रोगों का भी खतरा मंडरा रहा था, मगर बारिश से अब काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें