जिले के निजी स्कूलों में 616 स्कूली वाहन बगैर फिटनेस के चल रहे हैं। इन कॉलेजों के संचालकों को नोटिस दिया गया है। डीएम संजीव रंजन ने कहा है कि सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराएं।
डीएम कैंप कार्यालय पर हुई सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक में कड़ाई से नियमों का पालन कराने की बात कही गई। गांवों प्रधान तथा शहरी क्षेत्रों में कर्मचारी वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाए, जिससे लोग सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक हो सकें।
डीेएम ने कहा कि कोहरे को देखते हुए वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए जाएं। ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। बीएसए और डीआईओएस से निजी स्कूल संचालकों को पत्र लिखकर बसों के फिटनेस सही होने का शपथ पत्र लिया जाए।
सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने घंटाघर चौराहे पर लखन लाल की दुकान के सामने क्षतिग्रस्त सड़क तथा सदर मोड़ पर गड्ढे व सदर मोड़ के चौराहे की लंबाई कम होने का मामला उठाया। बैठक में सीडीओ नवनीत सेहारा, एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह, डीआईओेएस सरदार सिंह मौजूद रहे।