फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बावजूद खाली कराई गई म हुली मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध के बावजूद खाली कराई गई महुली मंडी
विज्ञापन

अब रंजीतपुर चिलबिला में लगी दुकानें, व्यापारियों ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। महुली मंडी के व्यापारियों के विरोध के बावजूद बुधवार को मंडी पूरी तरह खाली करा ली गई। जिला प्रशासन ने चुनाव हित में कोई भी समझौता करने से इनकार कर दिया है। इससे गुरुवार से अब रंजीतपुर चिलबिला में मंडी लगेगी, जहां व्यापारी अपने उत्पादों की खरीद-फरोख्त कर सकेंगे।
चिलबिला स्थित महुली मंडी में मंगलवार को व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंडी खाली करने से मना कर दिया था। सुबह जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने वाले व्यापारियों को यह उम्मीद थी, कि शाम तक कुछ दिनों तक की मोहलत मिल सकती है। मगर जिला प्रशासन की सख्ती के कारण बुधवार को मंडी परिसर पूरी तरह खाली हो गया है। व्यापारियों ने रंजीतपुर चिलबिला में वैकल्पिक मंडी बना ली है। गुरुवार से इसी स्थान पर व्यापारी और किसान खरीद-फरोख्त करेंगे। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि महुली मंडी में ही ईवीएम रखी गई है और मतगणना भी मंडी में ही होगी। सावधानी बस व्यापारियों को खाली करने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो टीसी में अलग-अलग जन्मतिथि होने पर कोर्ट नाराज
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। एडीजे प्रथम ने एक बालिका की दो स्कूलों से आई टीसी में अलग-अलग जन्मतिथि होने पर डीएम को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा है। पास्को एक्ट के एक पीड़िता लालगंज इलाके की रहने वाली है। प्राइमरी स्कूल खालसा सादात से कोर्ट में पेश टीसी में 10 अक्तूबर 1996 और अवधेश विद्या निकेतन शीतलमऊ से जारी टीसी में 14 अक्तूबर 1998 जन्मतिथि दिखाई गई है। कोर्ट ने डीएम को पत्र लिखकर दोनों टीसी की जांच कराकर फर्जी टीसी जारी करने वाले प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें