फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : सख्ती के चलते दस हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : सख्ती के चलते दस हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटर हिंदी प्रथम प्रश्र पत्र में डीआईओएस ने नकल करते मिले दो परीक्षार्थियों को किया रस्टीकेट
कई केंद्रों पर साइलेंट नकल की रही चर्चा, दिनभर भ्रमण करती रही सचल टीम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नकल पर नकेल के चलते मंगलवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की हिंदी प्रथम प्रश्र पत्र की दोनों पालियों की परीक्षा में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। दूसरी पाली में इंटर की हिंदी की परीक्षा में दो परीक्षार्थियों को नकल सामाग्री मिलने पर रस्टीकेट कर दिया गया। उधर, कई केंद्रों पर साइलेंट नकल की चर्चा रही। परीक्षा की निगरानी को लेकर दिनभर सचल दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करता रहा।
मंगलवार को हाईस्कूल व इंटर की हिंदी प्रथम प्रश्रपत्र की परीक्षा थी। पहली पाली की हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 71533 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 61236 परीक्षार्थी ही परीक्षा शामिल हुए। 10297 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। जिसमें 6747 छात्र व 3550 छात्राएं रहीं। पहली पाली की परीक्षा में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटर हिंदी प्रथम पत्र की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए कुल 62952 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमे 33581 छात्र व 29371 छात्राएं थे। डीआईओएस डा. एसपी यादव ने सांगीपुर के लखनपुर स्थित चंद्रशेखर मिश्र इंटरमीडिएट कालेज में नकल करते मिले एक छात्र को रस्टीकेट कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नकल सामाग्री मिली। उधर, बाबू संत बख्श सिंह इंटर कालेज सड़वा दुबान में नकल करते मिले एक परीक्षार्थी को केंद्र व्यवस्थापक ने रस्टीकेट कर दिया।
इनसेट-------------------------
ड्यूटी न करने वालों पर होगी कार्रवाई, वित्तविहीन कालेजों की जाएगी मान्यता
कक्ष निरीक्षक बनाए गए वित्तविहीन कालेजों के शिक्षक यदि ड्यूटी करने से पीछे हटे तो कालेज की मान्यता रद्द होगी। यदि एडेड कालेज के शिक्षकों ने ऐसा किया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों की अनुपस्थित को देखते हुए डीआईओएस ने यह आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 80 फीसदी वित्तविहीन कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सपंादित कराने का दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना होगा। मंगलवार को हिंदी प्रथम प्रश्रपत्र में वित्तविहीन कालेजों से बनाए गए कक्ष निरीक्षक भारी संख्या में अनुपस्थित रहे। इसे देखते हुए डीआईओएस ने यह फरमान सुनाया है।
इनसेट-------------------------
गश खाकर गिरी छात्रा
जीजीआईसी में पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल प्रथम प्रश्र पत्र हिंदी की परीक्षा दे रही छात्रा प्रतिमा सरोज बुखार से पीड़ित थी। परीक्षा के दौरान वह गश खाकर गिर पड़ी। जानकारी होने पर कक्ष निरीक्षक उसे उपचार के जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ
प्रतापगढ़। पंडित सुखराजी रघुनाथी स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. उपेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर शिविर का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रबंधक इं. चंद्रकांत तिवारी, संस्थापक अध्यक्ष पं. शिवमूर्ति तिवारी, डॉ. लालजी तिवारी, प्राचार्य डॉ. आलोक दूबे, कार्यक्रमाधिकारी मीना सिंह, सरिता शुक्ला मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें