फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होगा तारों का मकडजाल, शहर में अंडर ग्राउंड केबिल को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्म होगा तारों का मकड़जाल, शहर में अंडर ग्राउंड केबिल को मंजूरी
विज्ञापन

एचटी व एलटी दोनों ही लाइनें होंगी अंडरग्राउंड, विभाग ने भेजा था प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहरियों को जल्द ही हादसे को दावत दे रहे बिजली के लटकते तारों से निजात मिलेगी। पूरे शहर में अब अंडर ग्राउंड केबिल के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इससे हादसे के साथ ही आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार दिखेगा। शासन की ओर से अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने की मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर में बिजली व्यवस्था की दशा किसी से छिपी नहीं है। शासन की ओर से शहर में 24 घंटे आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित है, मगर बिजली व्यवस्था की बदहाली के चलते शहरियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दौरान कई बार शार्ट सर्किट व लोकल फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हो जाती है। गर्मी के दिनों मेें शहरयिों को यह समस्या खूब अखरती है। शहर में झूलते तार जर्जर तार इसका सबसे बड़ा कारण है। शहर के सभी 24 वार्डों में यह समस्या बनी है। एचटी व एलटी दोनों ही लाइनें खस्ताहाल हैं। शहर के पंजाबी मार्केट, पल्टन बाजार, सदर बाजार, बाबागंज सहित प्रमुख बाजारों में लटकते तार हादसे का सबब बने हैं। आए दिन बाजारों में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटनाएं भी होती हैं। कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं। इन समस्याओं के देखते हुए बिजली विभाग ने दिसंबर 2018 में शहर में अंडर ग्राउंड केबिल बिछाए जाने का प्रस्ताव भेजा था। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस पर प्रमुखता से चर्चा की गई थी। इस दौरान शहर में झूलते तारों से होने वाली समस्याओं का मुद्दा उठा था। शासन ने अंडर ग्राउंड केबिल बिछाए जाने के कार्य पर मुहर लगा दी है। बजट भी स्वीकृत हो गया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। एसडीओ अजीत कुमार यादव ने बताया कि शहर में अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने के कार्य को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही कार्य की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें