फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी स्कैन कराने के लिए अब प्रयागराज के नहीं लगाने होंगे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सीटी स्कैन के लिए जिले के मरीजों को अब प्रयागराज और लखनऊ के चक्कर नहीं काटने होंगे। जिला अस्पताल से ही उन्हें पीपीमोड के तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमओ ने शासन को लिखापढ़ी कर जल्द ही यह व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। ऐसे में मारपीट में घायल या फिर सड़क हादसे में चोटहिल और ब्रेन हेम्रेज के मरीजों को चिकित्सक तत्काल प्रयागराज के लिए रेफर कर देते हैं। सीटी स्कैन की व्यवस्था न होने का हवाला देते हैं। इससे मरीज परेशान होते हैं। प्रयागराज न जाने वाले मरीजों के तीमारदारों को चिकित्सक शहर में संचालित हो रहे दो सीटी स्कैन सेंटरों पर भेजकर जांच कराते हैं। जहां ढाई से पांच हजार रुपये तक शुल्क लिया जाता है। इससे मरीज परेशान होते हैं। इस समस्या को देखते हुए सीएमओ ने पीपीमोड के तहत सीटी स्कैन की व्यवस्था शुरू कराने के लिए शासन को पत्र लिखा है। शासन को लिखे पत्र में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का भी हवाला दिया गया है। अवगत कराया गया है कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है, लेकिन वहां पीपीमोड के तहत मरीजों की जांच और इलाज किया जाता है। ऐसे में प्रतापगढ़ में भी यह व्यवस्था लागू की जाए।

प्राइवेट सेंटरों पर होगी जांच, शुल्क जमा करेगी सरकार
पीपीमोड के तहत मरीजों की जांच प्राइवेट सेंटरों पर कराई जाएगी, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं जमा करना होगा। प्राइवेट अस्पताल संचालक का जो भी शुल्क होगा वह शासन की ओर से मिलने वाले बजट के माध्यम से सीएमओ जमा करेंगे। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


शासन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी गई है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही अनुमति मिल जाएगी। अनुमति मिलते ही पीपीमोड के तहत मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें