फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेंगे 1355 ट्रांसफार्मर, दूर होगी बिजली की बदहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं को जल्द इस समस्या से निजात मिलेगी। विभाग बदहाल ट्रांसफार्मरों को हटाने जा रहा है। जिले के 1355 बदहाल ट्रांसफार्मर चिह्नित किए गए हैं। विभाग की मानें तो इनके बदले नई क्षमता के अनुरूप नए ट्रांसफार्मरों को लगाया जाएगा। बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


जिले में चार विद्युत पारेषण खंड हैं। रानीगंज, लालगंज, कुंडा व सदर। इन चारों पारेषण केंद्रों के तहत कुल 5 लाख से अधिक पंजीकृत उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित तरह से बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए जिले को 89 मिलियन यूनिट बिजली मिलती है। विभाग के अनुसार यह बिजली पर्याप्त है। मगर इसके बाद भी उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। इसकी वजह है कि जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था। जर्जर तार के साथ ही बदहाल ट्रांसफर्मरों के चलते आए दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जिलेभर में आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या बनी रहती है। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता है।

सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होती है। वर्कशाप पर ट्रांसफार्मर की किल्लत पूरे साल दूर नहीं हो पाती। लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। इस समस्या से जल्द ही निजात मिलने जा रही है। विद्युत विभाग जिले के बदहाल ट्रांसफार्मरों को बदलने जा रहा है। जिले के बदहाल ट्रांसफार्मरों की सूची तैयार की ली गई है। जिले के 1355 बदहाल ट्रांसफार्मर चिह्नित कर लिए गए हैं। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही इन्हें बदलने का कार्य शुरू हो जाएगा। अधीक्षक अभियंता एसके सिंह ने बताया कि बदहाल ट्रांसफार्मरों को जल्द ही बदला जाएगा। ताकि बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके।
विज्ञापन


जहां लोड अधिक है, वहां बढ़ाई जाएगी संख्या
जिन मजरों एवं गांवों के ट्रांसफार्मर बदहाल हो चुके हैं, उन्हें बदला जाएगा। जहां ट्रांसफार्मर दुरुस्त होंगे, वहां उन ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड होगा। लोड कम करने के लिए वहां एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ऐसे ट्रांसफार्मरों की भी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें