फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल में 432 प्रार्थना पत्र, अगवा बेटे को ढूंढ नहीं पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़। तीन साल से अपहृत बेटे के लिए अधिकारियों की चौखट खटखटाने वाला परिवार घर बार छोड़कर किराए के मकान में रह रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का साहस तक नहीं कर सकी। आरोपियों की धमकी के कारण परिवार के लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी परिवार के लोग गुहार लगा चुके हैं।

नगर कोतवाली के फुलवरिया निवासी शब्बीर का आरोप है कि उसके बेटे बकरीदी का वर्ष 2014 में पड़ोसी जोहरा पत्नी इदरीश समेत अन्य लोगों ने अपहरण कर लिया। कुछ दिनों बाद इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हो सकी। जिसके बाद वह कोतवाली में बेटे को बरामद कराने के लिए गुहार लगाती रही लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अधिकारियों के आदेश के बाद पुलिस ने जोहरा समेत पांच लोगों के खिलाफ बकरीदी के अपहरण की रिपोर्ट नगर कोतवाली में अपराध संख्या 292/14 दर्ज हुई। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन पीड़ित परिवार को अपना घर बार छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


आरोपियों की धमकी व सताने के कारण शब्बीर अपना घर छोड़कर नगर के अचलपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहने को मजबूर है। पुलिस उसके बेटे को खोजने में दिलचस्पी नहीं दिखाई तो पीड़ित परिवार ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमे की विवेचना सीओ सिटी को सौंपा गया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शब्बीर की मानें तो वह अब तक 432 शिकायती पत्र जिले की पुलिस के अलावा प्रदेश शासन के अधिकारियों को दे चुका है।
विज्ञापन


बेटे की लालसा में गत दिनों वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गया था लेकिन वहां उसका प्रार्थना पत्र ले लिया गया। अभी तक मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। कलेजे के टुकड़े के लिए शब्बीर का परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

3 साल में 432 प्रार्थना पत्र, अगवा बेटे को ढूंढ नहीं पाई पुलिस
अब मुख्यमंत्री योगी के दरबार में लगाई बेटे को दिलाने की गुहार
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी युवक के अपहरण के मामले में खामोश है कोतवाली पुलिस
आरोपियों की धमकी से पीड़ित परिवार ने छोड़ रखा है घर-बार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें