58 more people including DDO got infected
जिले में 24 घंटे के भीतर बृहस्पतिवार को जिला विकास अधिकारी समेत 58 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 3514 हो गई है।
बृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर कोरोना के 58 नए केस सामने आए।
डीडीओ समेत विकास भवन के तीन कर्मचारी जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इससे विकास भवन के अन्य अफसर व कर्मचारी सहमे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीडीओ, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक सहित अन्य कार्यालयों को सैनिटाइज किया। इसके अलावा विकास भवन के कई अफसरों व कर्मचारियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
तीन मरीज मिलने के बाद विकास भवन को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। शुक्रवार को विकास भवन बंद रहेगा। सीडीओ अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि डीडीओ समेत तीन कर्मियों में कोरोना का संक्रमण मिलने से कार्यालयों को सैनिटाइज किया जाएगा। शनिवार से कार्यालय खुलेंगे। उधर, पट्टी सीएचसी में एंटीजन टेस्ट में बृहस्पतिवार को एक वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह पट्टी नगर के उमिया का रहने वाला है।
कुंडा सीएचसी में रहवई के 38 वर्षीय युवक, तिलौरी गांव के एक किशोर की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 3514 हो गई है।