रानीगंज के बैरमपुर सुवंसा में 50 बेड का अस्पताल बनकर तैयार है। अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। अस्पताल में 11 डॉक्टरों समेत 58 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती होने से मरीजों को सुविधाएं मिलेंगी। वहीं कर्मचारियों के लिए आवास भी तैयार कर लिया गया है।
सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि 50 बेड अस्पताल बैरमपुर सुवंसा में आठ चिकित्सक तैनात हैं। स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और एएनएम का पद सृजित नहीं है। शासन के आदेश पर अस्पताल का संचालन तो शुरू कर दिया गया है। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी के चलते अस्पताल का संचालन अबतक 24 घंटे नहीं हो रहा था।
शासन ने इस 50 बेड अस्पताल में चिकित्सक समेत 58 कर्मचारियों का पद सृजित कर दिया है। जल्द ही कर्मचारियों की तैनाती हो जाएगी। इसके बाद अस्पताल का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। ओपीडी के साथ आईपीडी सेवा भी बहाल कर दिया जाएगा।