फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फिर से आबाद हुए 57 घर, लौटीं दुल्हनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया। वहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिये जिले भर के 1,43,939 मामलों का निस्तारण किया गया। किन्हीं वजहों से अलग हुए 57 दंपती फिर से एक साथ रहने को राजी हुए। 57 दुल्हनें फिर से घर लौटी हैं।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि सुलह-समझौता से न्यायिक अधिकारी अधिक से अधिक वाद का निस्तारण कराने पर जोर दें। कार्यक्रम का संयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव कविता कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन, संचालन एडीजे आकाश ने किया। कोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत में कुल 1,43,939 वादों का निस्तारण किया गया।
इसमें 2,734 फौजदारी वाद, 19 एनआई एक्ट, 38 मोटर दुर्घटना वाद, 57 वैवाहिक वाद, 403 सिविल वाद, 1088 बैंक ऋण, छह बीएसएनएल एवं स्थायी लोक अदालत के आठ वाद समेत 1,28,146 मामले एवं यातायात पुलिस की ओर से 9,631 ई-चालान वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की पहल पर 57 वैवाहिक मामलों में पति-पत्नी के मध्य सौहार्दपूर्ण समझौता कराया गया। जनपद न्यायाधीश की ओर से ऐसे मामलों में सभी पक्ष को मिठाई खिलाई गई।
...............
वाहनों का चालान व जुर्माना भरने वालों की भारी भीड़
कोतवाली व थानों में सीज वाहन को मुक्त कराने, वाहनों का ई-चालान जमा करने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से शाम पुलिस लाइन के यातायात पुलिस कार्यालय से जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें