फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी से दिनदहाड़े 55 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के टेऊंगा में बेकरी की दुकान से बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाश तमंचे के बल पर 55 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पश्चिमी सहोदरपुर निवासी विनोद लखमानी ने टेऊंगा में बेकरी की दुकान खोल रखी है। बुधवार दोपहर वह अपनी दुकान के काउंटर के पास बैठा था। कर्मचारी काम कर रहे थे और ग्राहक भी सामान खरीदने के लिए मौजूद थे। इस बीच दो बाइकों से चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने विनोद को तमंचा सटा दिया और ग्राहकों व कर्मचारियों को धमकाकर किनारे खड़ा होने के लिए कहा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश काउंटर से करीब 55 हजार रुपये समेटकर सिटी की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन कर पुलिस लौट गई। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
जमीन के विवाद में मारपीट, दीवार गिराने का आरोप
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा निवासी ओमप्रकाश (48) का पड़ोसी विजय कुमार से जमीन को लेकर विवाद है। मंगलवार की शाम ओमप्रकाश की जमीन पर कब्जा करने के लिए पड़ोसी विजय समेत अन्य लोग विवाद करने लगे। इस दौरान ओमप्रकाश को पीटा और कच्ची दीवार गिरा दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विजय समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर छेड़खानी व मारपीट का केस दर्ज
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी राहुल ने गत दिनों पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि रंजिश वश गांव के शिवशंकर सिंह ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर 2 मार्च को उससे मारपीट की थी। आरोपियों ने उसके घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। शिकायत के बाद भी अंतू पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर अंतू पुलिस ने शिवशंकर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
संदिग्ध हालत में महिला समेत तीन की मौत
जेठवारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायदेवराय में दो दिन के भीतर महिला समेत तीन लोगों की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। अवैध शराब पीने से तीनों की मौत होने की सूचना पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम गांव पहुंचकर छानबीन करने लगी। एसडीएम व सीओ सदर ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
जेठवारा के सरायदेवराय निवासी लालाराम मुसहर की सोमवार की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजन उसकी मौत बीमारी से होना बता रहे थे। मंगलवार को ही उसके भाई हुबलाल मुसहर की तबियत खराब हो गई थी। उसका उपचार प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को उसकी भी मौत हो गई। गांव में हुबलाल की मौत की चर्चा कुछ लोग बीमारी से तो कुछ लोग अवैध शराब पीने से होने की चर्चा करते रहे। गांव में मंगलवार की रात ही गुड्डी देवी (45) के सीने में दर्द उठा और उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतका गुड्डी देवी का पति मेहीलाल उर्फ मेवालाल सरोज कानपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। पत्नी की मौत की खबर मिलने पर वह घर पहुंचा। दो दिन के अंदर एक ही गांव में महिला समेत तीन लोगों की मौत से हड़कंप मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस व आबकारी विभाग की टीम छानबीन के बाद बीमारी से मौत होने की बात कहती रही। अवैध शराब की सूचना पर एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता व सीओ सदर तनु उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद हुबलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक गुड्डी देवी के शव को गांव में ही दफनवा दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेशचंद्र ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।
महिला के शराब बेचने की उड़ती रही अफवाह
जेठवारा के सरायदेवराय जदवापुर की रहने वाली महिला गुड्डी देवी को लेकर इलाके में चर्चा है कि वह अवैध शराब के कारोबार में शामिल थी। हालांकि पुलिस इससे इनकार करती रही। जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने भी इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें