फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

523 स्कूलों में अभी तक नहीं पहुंची है बिजली

Mon, 23 Mar 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कान्वेंट स्कूलों की नकल करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने एक अप्रैल से स्कूलों का समय बदलकर 9 से 3 बजे करने का फैसला किया है। भीषण गर्मी में विभाग ने समय बदलने का तो फैसला कर लिया मगर 523 स्कूल ऐसे हैं, जहां अभी तक बिजली ही नहीं पहुंची है। पंखा और कूलर लगाने की बात दूर की है। भीषण गर्मी से बचने के लिए अधिकारियों ने अभी तक कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन


कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले शिक्षासत्र बदला और अब स्कूल समय बदलने का निर्णय लिया है। शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से जारी पत्र में एक अप्रैल से जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में सुबह 9 बजे से तीन बजे तक पढ़ाई होगी। सवाल यह उठता है कि एसी में रहने वाले अधिकारियों ने यह फैसला तो कर लिया, मगर क्या वास्तविक रूप में विभाग का यह फार्मूला सफल हो पाएगा। जिले के 523 स्कूल ऐसे हैं, जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंची है और पंखे की बात न की जाय, तो बेहतर होगा। विभाग ने स्कूलों में पंखा लगाने के लिए धनराशि तो जारी की, मगर शायद ही कोई स्कूल ऐसा होगा जहां पंखे हुए हैं। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि एक अप्रैल से सभी स्कूलों का समय बदलने आदेश आया है। शीर्ष अधिकारियों के फैसले को लागू कराना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें