फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 52 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी, 21 केंद्रों पर होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 21 केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा में कुल 52 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। तीन दिनी परीक्षा दो पालियों में 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

आयोग ने इस बार नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और एआई चश्मे पर रोक लगाई है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने डीएम अभिषेक पांडेय को परीक्षा सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
परीक्षा केंद्रों और कोषागार की सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। कार्मिकों को प्रशिक्षित करने का निर्देश भी दिया गया है। अभ्यर्थियों के आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए रेलवे और बस स्टेशनों, प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
विज्ञापन

शासन ने सुरक्षित यातायात, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए परीक्षा केंद्रों के पास हेल्प डेस्क होगी। अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए होल्डिंग एरिया भी तैयार किया जाएगा।

दूर बनाया गया परीक्षा केंद्र
जिले के युवाओं का परीक्षा केंद्र काफी दूर बना दिया गया है। अजीत नगर निवासी रोहित कनौजिया ने बताया कि परीक्षा केंद्र आगरा आवंटित किया गया। चिलबिला की रश्मि जायसवाल ने बताया कि मिर्जापुर सेंटर मिला है। युवाओं ने कहा कि परीक्षा केंद्र दूर होने से आवागमन में परेशानी होती है। महिला अभ्यर्थियों ने दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें