फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक और आतंकियों को देश से दूर करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 36. 37
विज्ञापन

आतंक और आतंकियों को देश से दूर करे सरकार
कम नहीं हो रहा लोगों में गम और गुस्सा, लगातार प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा/बाबागंज/ बाघराय। पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। लगातार गुस्से का इजहार किया जा रहा है। कहीं पुतला जलाकर पाकिस्तान पर गुस्सा निकाला जा रहा है तो कहीं शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
बाबागंज के संग्रामगढ़ के सराय निर्भय स्थित भारत इंटर नेशनल स्कूल में प्रबंधक अरुण सिंह के नेतृत्व में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रैली निकल कर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी की गई। इस दौरान अशोक शर्मा, बैभव पांडेय, नितिन कुमार, सुनील आदि मौजूद रहे। इधर, कुंडा रैयापुर टिकऊ दुबे का पुरवा स्थित कलावती इंटर कॉलेज में प्रबंधक इंद्र प्रकाश द्विवेदी की देखरेख में शोकसभा हुई। बच्चों ने कैंडिल मार्च निकाला। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राम सिंह, त्रियुगी नारायण, नीरज श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, अजय गुप्ता, रवि आदि मौजूद रहे। उधर, बाघराय के बिहार में सहारा इंडिया परिवार एवं आईएमसी ग्रुप ने रैली निकाली। इस दौरान बिहार व्यापार मंडल भी के लोग भी मौजूद रहे। बाजार के राजेश केसरवानी, राजेश साहू, धीरू शर्मा, राजू केसरी, राजीव त्रिपाठी, सुरेश केसरी, पियूष गुप्ता, आकाश केसरवानी, राम लखन साहू, अर्जुन साहू, कंचन, नीरज देवी आदि मौजूद रहे। उधर बाघराय के बंशियारा गांव में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें ग्राम प्रधान श्रीनाथ, बलवंत सिंह, शंकर दयाल शुक्ला, प्रभाकर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ब्राह्मण समाज ने जताई गहरी संवेदना
उदयपुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के कुंभीआइमा में ब्राह्मण समाज की शोकसभा में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व भाजपा नेता जयप्रकाश पांडेय उर्फ विक्की ने कहा कि पाकिस्तान की मानवता को शर्मसार करने वाली करतूत का जवाब देने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया गया है।

पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
लालगंज (ब्यूरो)। तहसील क्षेत्र के सेमरा स्थित जेआईएचएम हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि बाबा नरेंद्र स्वामी ने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के अमन व चैन को तोड़ रहा है। उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्रबंधक अबरार अहमद ने किया। इस मौके पर अमीन अहमद, अमित सिंह, आनंद मिश्र, मो. जाबिर खान, कुलदीप मौर्य, रहमत अली, रूबी सिंह, नीलम सिंह, सरिता यादव, रेशमा बानो, रुखसार बानो, हफीज अहमद आदि मौजूद रहे।


फोटो- 42
विज्ञान खोज परीक्षा में 102 ने लिया हिस्सा
बाबागंज(ब्यूरो)। स्थानीय विकास खंड के बहोरिकपुर स्थित बीआरसी केंद्र पर बुधवार को ब्लाक स्तरीय विज्ञान खोज परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बाबागंज विकास खंड के विभिन्न प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। चित्रकला, विज्ञान और निबंध प्रतियोगिता में अपने विद्यालय में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों ने विज्ञान परीक्षा में प्रतिभाग किया। ब्लाक स्तर पर प्रथम आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद उनको जिला स्तर की परीक्षा में भेजा जाएगा । 102 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। इस दौरान एबीआरसी जयप्रकाश सिंह, सुरेंद्र कुमार पांडेय, राजेश पांडेय, अरुण कुमार द्विवेदी, श्रीकृष्ण, कमलेश गौतम आदि शिक्षक मौजूद रहे।

अपहृत युवती को किया बरामद
बाबागंज(ब्यूरो)। संग्रामगढ़ पुलिस ने अपहृत युवती को बरामद कर लिया है। संग्रामगढ़ गांव निवासी केदार प्रजापति कीढ पुत्री प्रीती का अपहरण बीते सोमवार की शाम घर के पास से ही मोबाइल पर बात करते समय गांव के शेरू पुत्र शब्बीर कर लिया था। मंगलवार को परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद हरकत में आई संग्रामगढ़ पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। आरोपी फरार है।

फोटो- 43
चोरी करने वाले किशोर भेजे गए जेल
बाबागंज(ब्यूरो)। संग्रामगढ़ बाजार में पान विक्रेता राजेंद्र पटेल की दुकान में बीते 12 फरवरी की रात चोर ताला तोड़कर पांच हजार नगदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए थे। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच में जुटी पुलिस थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी धीरज पटेल पुत्र अर्जुन, शुभम पटेल पुत्र गौतम पटेल को थाने ले आई। बुधवार को राजेंद्र पटेल की तहरीर पर पकड़े गये किशोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों को किशोर न्यायालय प्रयागराज भेज दिया गया।
विज्ञापन


फोटो- 38
रविदास जयंती पर आयोजित हुई भजन संध्या
बाघराय (ब्यूरो)। कोर्रही अंबेडकर पार्क में संत रविदास जयंती पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान गयापाल सिंह कछवाह ने कहा कि संत रविदास सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में यकीन रखते थे। कार्यक्रम में गायक स्वतंत्र राव ने संत रविदास पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजक सागर राव, अजीत पासी, अधिवक्ता विजय गौतम रहे। इस दौरान सचिव ओम प्रकाश, समाजसेवी आनंद सिंह, रामबाबू नामदेव, बीडीसी पूर्व प्रधान राम कृपाल, पूर्व बीडीसी निसार अहमद, छोटेलाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें