फोटो 000
21 फरवरी को अयोध्या में राममंदिर का शिलान्यास करेंगे स्वरूपानंद
17 को प्रयाग से अयोध्या के लिए करेंगे कूच, जिले में जगह- जगह होगा स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के अंबेडकर चौराहे पर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सर्वोदय सद्भावना सस्थान के अध्यक्ष व रामाग्रह स्वागत समिति के संयोजक ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजादास ने बताया कि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती 21 फरवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। 17 फरवरी को प्रयाग से अपराह्न 1 बजे बजे तक देल्हूपुर से प्रतापगढ़ की सीमा में प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि वहां से विश्वनाथगंज, राजगढ़, भुपियामऊ से होते हुए शहर पहुंचेगे। भंगवाचुंगी पर जनमानस द्वारा उनका स्वागत होगा। दोपहर 3 बजे धर्म सम्राट स्वामी करपात्रीजी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर किशोरी सदन चौक प्रतापगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शिवजीपुरम स्थित रामानुज आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर से यहां से 18 फरवरी को प्रेस वार्ता के बाद सुल्तानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान श्रीतीर्थानंद ब्रह्मचारी, कैलाश आश्रम शंकराचार्य मठ जालौर, ब्रह्मचारी लीलानंद, श्रीप्रकाश पंाडेय, संतोष कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।