मकूनपुर। अमर उजाला के अभियान ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल’ के तहत रविवार को कोहड़ौर बाजार स्थित आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। मोतियाबिंद से पीड़ित 77 मरीजों को आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।
इन्हें आपरेशन के लिए नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज अमेठी बुलाया गया है। शिविर में आए लोगों ने ‘अमर उजाला’ के प्रति आभार जताया। शिविर में डॉ. एसपी सिंह, डॉ. एसपी मेहता, नेत्र परीक्षण अधिकारी ज्योति भारती, प्रतिमा तिवारी, अशोक कुमारी यादव, पूजा तिवारी व स्वास्थ्य कर्मचारी प्रतिमा मौर्य, रश्मि, प्रियंका, शिल्पा शबनम मौजूद रहे।
इस दौरान डॉक्टरों ने मरीजों को सलाह दी कि आंखों में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उसे नजरअंदाज न करें, तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएम गुप्ता, अफजल हुसैन, कमला, उर्मिला देवी, सरजू देवी, रेशमा यादव, रंजू देवी, सुशीला देवी, सुधा, सीला उपाध्याय, प्रियंका सिंह, बुधना आदि लोग मौजूद रहे।