लालगंज के रामपुर में प्रधान को शपथ दिलाते वीडीओ दिनेश लाल।
- फोटो : PRATAPGARH
जिले की असंगठित 491 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा होने के बाद शुक्रवार को प्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इधर, डीपीआरओ ने जल्द ही पहली बैठक कर समितियों का गठन करने और कार्ययोजना तैयार कर देने के लिए कहा है।
जिले की 1193 में 702 ग्राम पंचायतें पहले चरण में संगठित हो गई थीं। 491 ग्राम पंचायतें दो तिहाई सदस्यों का चुनाव नहीं होने से असंगठित थीं। उपचुनाव में इन ग्राम पंचायतों में सदस्यों का चुनाव होने पर शुक्रवार को प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने गांवों में प्रधानों को शपथ दिलाई। डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि शपथ लेने वाले ग्राम प्रधानों से अविलंब समितियों का गठन करके कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। ग्राम पंचायत की पहली बैठक होते ही डोंगल का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।