नगदी और रुपये छीनने का आरोप
करेला बाजार। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव निवासी श्रीराम मिश्रा ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आठ हजार रुपये और बाइक छीनने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुरानी रंजिश में अधेड़ को पीटकर किया अधमरा
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने अधेड़ को पीटकर अधमरा कर दिया। गांव निवासी बलराम वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव का उनका पुराना मकान गिर गया। घर के पास ही छप्पर बनाकर उनके बड़े भाई राजाराम वर्मा रहते हैं। 16 अप्रैल की रात गांव के ही दो लोगों ने राजाराम पर हमला बोल दिया। उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
जमीन के विवाद में महिला को पीटा
पट्टी। बैनामे के घर में भूसा रखने के विवाद में पड़ोसियों ने महिला की पिटाई कर दी। मामला कोतवाली क्षेत्र के भुसहर गांव का है। गांव निवासी रीना पाल पत्नी रंजीतपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने एक घर का बैनामा कराया था। रविवार सुबह उसमें भूसा रख रही थी। पड़ोसियों ने इसका विरोध करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इधर, हर्रई पट्टी गांव निवासी मीरा पत्नी वंशराज ने आबादी के विवाद में गांव के ही हरकेश, सोनू व सुनील पर मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।