फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की प्रेक्षक से करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की प्रेक्षक से करें शिकायत
विज्ञापन

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए सुरेश एल कांबले (आईआरएस) को व्यय प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 9450197339 है। किसी व्यक्ति को निर्वाचन व्यय अथवा चुनाव आदर्श आचार संहिता में उल्लंघन के किसी मामले की शिकायत करना हो तो वह फोनकर शिकायत दर्ज करा सकता है। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपकबाबू ने बताया कि व्यय प्रेक्षक से कोई भी व्यक्ति प्रत्येक दिवस में समय पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक की अवधि में निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग कक्ष संख्या-2 में व्यक्तिगत रूप से मिलकर शिकायत दर्ज करा सकता है।
आओ मिलकर बटन दबाएं, सब मिलकर मतदान कराएं
शारदा संगीत महाविद्यालय में धूमधाम से मना मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के शारदा संगीत महाविद्यालय में एलायंस क्लब के बैनर तले आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प दिलाया। 12 मई को होने वाले मतदान के लिए आह्वान किया कि आओ मिलकर बटन दबाएं, सब मिलकर मतदान कराएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. दयाराम मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र में सबको यह अधिकार है कि सब अपने अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि चाहे नर हो या नारी, सबकी है यह जिम्मेदारी। इसके पूर्व एलायंस क्लब इंटरनेशनल के एडवाइजर रोशनलाल उमरवैश्य ने सभी मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर आनंदमोहन ओझा, पूनम गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, रितिका मौर्य, प्रभात कुमार, सुनील कुमार, राम सजीवन, अनिल कुमार, संतोष मिश्र, प्रेमचंद्र दूबे, विजय प्रताप प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

न्याय के लिए भटक रहा है पीड़ित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के रामपुर संग्रामगढ़ इलाके के सवना निवासी राम गोपाल मौर्य न्याय के लिए दो साल से भटक रहा है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। स्थानीय पुुलिस से न्याय मांगने पर उसे झूठा आश्वासन मिलता है। एसपी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें