फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और पेड न्यूज पर रहेगी पे्रक्षक की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब और पेड न्यूज पर रहेगी पे्रक्षक की नजर
विज्ञापन

70 लाख रुपये से अधिक खर्च होने पर गिरेगी चुनाव आयोग की गाज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान शराब और पेड न्यूज पर जिले के अफसरों और पे्रक्षकों की नजर रहेगी। अगर कोई प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब डंप करता है, या अखबारों को रुपये देकर खबर छपवाता है, तो चुनाव आयोग उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
मंगलवार को विकास भवन में व्यय प्रेक्षक सुरेश एल कांबले ने जिले के अफसरों और एमसीएमसी सेल की बैठक करके हिदायत दी है कि प्रत्येक प्रत्याशी को 70 लाख रुपये खर्च करने की सीमा निश्चित की गई है। अगर इससे अधिक कोई प्रत्याशी खर्च करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पोस्टर, बैनर, होर्डिंग पर नजर रखने की बात कहते हुए चुनाव शराब और पेड न्यूज पर रोक लगाने की बात कही है। प्रत्याशियों को प्रभावित करने के लिए शराब बांटने की तैयारी करने वालों को छापेमारी करके पकडने और ऐसे प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने को कहा है। विजय कुमार ने व्यय प्रेक्षक को अवगत कराया कि पेड न्यूज पर रोक लगाने के लिए कैंप कार्यालय मीडिया सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता के तहत बच्चों ने निकाली रैली
पट्टी (ब्यूरो)। पट्टी तहसील क्षेत्र के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरौत में स्वीप, तरुण चेतना संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। विधानसभा पट्टी के स्वीप प्रभारी डा. सालिकराम प्रजापति ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदाता जागरूकता जरूरी है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवाओं को आना होगा आगे। मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने के लिए मतदान करना जरूरी है। मुन्नी बेगम ने कहा कि युवाओं को प्रेरित करना होगा, ताकि शत- प्रतिशत मतदाता मतदान कर सकें। इसी मौके पर प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा, मो. समीम, वीरेंद्र दुबे, बाबुल नाथ पाण्डेय, राकेश गिरी, अच्छेलाल, आजाद आलम, शकुंतला, आदि कई लोग उपस्थित रहे।
भू-माफिया : सरकारी जमीन को किया अपने नाम
मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई
जेठवारा (ब्यूरो)। लालगंज इलाके के जेठवारा बाजार में एक भू-माफिया ने सरकारी दस्तावेज में हेरफेर करके करोड़ों रुपये की जमीन अपने नाम कराने में सफल हो गया है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर बेदखल करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
लालगंज तहसील के जेठवारा निवासी चन्द्र प्रताप सिंह पुत्र हरिगंगा शंकर प्रताप सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ सूबे के मुख्य मंत्री और राजस्व परिषद के अध्यक्ष से शिकायत किया है कि कुंडा- प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर ग्रामसभा जेठवारा में एक व्यक्ति ने करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को अपने नाम कर लिया है। सरकारी जमीन को कूटरचित ढंग से फर्जी तरीके से पहले अपनी एक संस्था के नाम कराया, उसके बाद अपने कब्जे में कर लिया है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने एसडीएम लालगंज से मामले की जांच कराई । मामला सही मिलने के बाद राजस्व परिषद ने फर्जी तरीके से अभिलेखों में दर्ज संस्था के नाम को खारिज कर पुन: ग्राम सभा के खाते में अंकित करने को कहा था। मगर अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। जिसकी शिकायत पुन: राजस्व परिषद में की गई है।
पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के पात्रों में रखे पानी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीएम मार्कण्डेय शाही ने कहा है कि भूगर्भ जल का स्तर लगातार नीचे खिसकता जा रहा है। इससे पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर रखने को कहा है। डीएम ने कहा कि ताल, पोखरों को नहरों अथवा ट्यूबेलों के माध्यम से जलायुक्त किया जाता है, परन्तु गर्मियों में ताल-पोखरों में भरे गये पानी का तेजी से अपक्षय होता है और अतिशीघ्र सूख जाते है। अधिकतर पशु पालतू होते जिनके पानी पीने की व्यवस्थायें सम्बन्धित पशुपालक येन-केन प्रकारेण कर लेते है परन्तु स्वच्छन्द विचरण करने वाले पशुओं एवं पक्षियों के पीने हेतु पानी की व्यवस्था अपेक्षाकृत नहीं हो पाती है, जिसके कारण पानी के अभाव में बहुत से पशु एवं पक्षी विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
मारपीट का दोष सिध्द होने पर दो-दो वर्ष का कारावास
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। न्यायिक मजिस्ट्रेट वर्णिका शुक्ला ने अंतू इलाके के नेवादा गौराडांड गांव निवासी हरिनाथ, राम प्रकाश, जय प्रकाश, श्यामा देवी पर घर में घुसकर मारने-पीटने का आरोप सिध्द होने पर दो-दो वर्ष का कारावास और 4000-4000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की आधी रकम पीड़िता को दी जाएगी। विभा देवी ने दस जून 2013 को अंतू थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, कि उसकी बेटी अनीता को घर में घुसकर मारा-पीटा था।
विज्ञापन

पीड़िता को 5,02,500 रुपये भुगतान करने का आदेश
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम के वरिष्ठ सदस्य मो. तौफीक ने अनारकली तिवारी के वाद को स्वीकार करते हुए नेशनल अर्बन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड को 5,02,500 रुपये का अविलंब भुगतान करने को कहा है। पीड़िता अनारकली ने बैंक से ऋण लिया था। बैंक ने 9 प्रतिशत ब्याज दर से ऋण दिया था, मगर उसने 12 प्रतिशत की दर से भुगतान प्राप्त कर लिया था। फोरम ने तीस दिन के अंदर आदेश का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें