फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के काफिले की निगरानी के लिए बने 15 चेकपोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशियों के काफिले की निगरानी के लिए बने 15 चेकपोस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में ॑आने वाले प्रत्याशियों की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने 15 चेकपोस्ट बनाए हैं। दूसरे जनपद से आने वाले प्रत्याशियों को इन चेकपोस्ट से होकर गुजरना है। चुनाव आचार संहिता का अनुपालन ठीक तरह से हो और प्रत्याशी निमानुसार काफिले में गाडिय़ां लेकर चलें, इसके लिए पुलिस को इन चेकपोस्ट पर निगरानी का जिम्मा दिया गया है।
कौशाम्बी लोकसभा में चुनाव के लिए अभी तक दो पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसके अलावा अभी अन्य पार्टियों ने अधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग ने उनके काफिले पर नजर रखने के लिए 15 चेकपोस्ट बनाए हैं। दरअसल कौशाम्बी लोकसभा में प्रतापगढ़ की कुंडा और बाबागंज विधानसभा शामिल हैं। इसके चलते इन विधान सभाओं में प्रचार के लिए प्रत्याशियों को आना-जाना लगा रहेगा। चुनाव आचार संहिता का पालन ठीक तरह से हो और निर्वाचन नियमावली के अनुसार प्रत्याशी अपने काफिले में गाडिय़ां लेकर चलें। इसके लिए चेक पोस्ट बनाए गए हैं। विधान सभा बाबागंज के नवाबगंज थाने में ब्रह्मौली और लवाना मार्ग, जेठवारा में उमरी बुजुर्ग, संग्रामगढ़ में नरई मोड़, संग्रामगढ़ में महसनपुर रोड व बाभन की बखरी व बाघराय में भिटारा में चेकपोस्ट बनाया गया है। इसके अलावा कुंडा विधान सभा में मानिकपुर के पूरे धनऊ से गोतनी मार्ग, हथिगवां में जहानाबाद पुल पर, गंगापुल लिंक मार्ग पर, कैंबा मार्ग पर, बरना से प्रयाराज मार्ग पर, रेलवे क्रासिंग बार्डर, नवाबगंज में लेहदरी पुल, बाघराय में शकरदहा मोड़ पर चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजयपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी थानों को आचार संहिता का पालन कराने के लिए लिखा है।
विज्ञापन

फोटो- 55
संदिग्ध दशा में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा(ब्यूरो)। संदिग्ध दशा में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत खराब हो गई। जानकारी पर परिजन उसे लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे। रेफर करने पर प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के करीम नगर चौसा गांव निवासी शबनम (26) पत्नी मुनीस के साथ शनिवार की शाम हीरागंज में आयोजित एक जलसे में शामिल होने के लिए गई थी। वहां दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। रात में ही दोनों घर लौट आए। सुबह शबनम को उल्टियां होने लगीं तो परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले आए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। प्रयागराज एसआरएन के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी ढाई साल की एक बेटी नाज भी है। फिलहाल पुलिस ने उसके पति को भी कोतवाली में बैठा लिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बारजा गिरने से घायल राजगीर ने दम तोड़ा
कुंडा (ब्यूरो)। बारजा गिरने से घायल हुए राजगीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के मनगढ़ लाखीपुर गांव निवासी सुंदरलाल (50) पुत्र बाबूलाल राजगीर है। वह शुक्रवार को गांव में ही काम कर रहा था। इस दौरान उसका बारजा गिर गया। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ईट का पैसा लेकर भाग निकला बाइक सवार
कुंडा(ब्यूरो)। ट्रैक्टर से उतरने वाले ईट का पैसा बाइक सवार लेकर भाग गया। पैसा नहीं मिलने पर ईट उठाई जाने लगी तो सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पटना उपरहार गांव निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा ने पारसपुर भगीरथपुर में भट्ठा खोल रखा है। दो दिन पहले उसके एक परिचित ने उन्हें फोन करके कुंडा में ईट मंगवाई। कुंडा में बाइक सवार एक व्यक्ति मिला। वह ईट शेरगढ़ के विंदेश्वरी प्रसाद धुरिया के यहंा ले गया। वहंा ईट उतरने के दौरान बाइक सवार पैसा लेकर चला गया। दो दिन बीतने के बाद भी पैसा न मिलने पर भट्ठे के लोग ईंट उठाने के लिए आ गए। इस पर विंदेश्वरी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनेां पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में पता चला कि विंदेश्वरी ने पैसा दे दिया है। फिलहाल दोनेां पक्षों से पूछताछ चल रही है।
किशोरी गायब, अपहरण की आशंका
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार निवासी बीरेंद्र केसरवानी ने तहरीर देकर कहा है कि उसकी पुत्री 28 मार्च से गायब है। उसे आशंका है कि गांव के ही कुछ लोगों पर उसके अपहरण की आशंका है। उसकी तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
फोटो- 47
स्वास्थ्य शिविर में तीन हजार मरीजों का जांचा गया स्वास्थ्य
नि:शुल्क परामर्श के साथ बांटी गई दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं निवारण शिविर में तीन हजार मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके साथ ही उन्हें नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में सात चिकित्सकों ने टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सैनिक श्रीराम मिश्र ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

कस्बे के पुराना बसड्डा में गुरुकृपा स्वास्थ्य जागरूकता सेवा समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें त्वचा एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डा. मयंक सिंह, न्यूरो चिकित्सक दिल्ली एवं पूर्व चिकित्साधिकारी एसआरएन डा. गुलाब सोनी, नाककान गला विशेषज्ञ डा. एसके सिंह, पेट रोग, थायराइड, हृदयरोग विशेषज्ञ डा.मनीष द्विवेदी, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. अजीत सिंह, फिजीसियन डा.वरुण क्वात्रा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा.स्मिता सिंह ने आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके साथ ही उन्हें नि:शुल्क परामर्श देने के साथ दवा का वितरण किया। शिविर में तीन हजार मरीजों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान पंकज मिश्र, अनीता देवी, जितेंद्र पांडेय, डा.अम्बरीश, रवींद्र दूबे आदि लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें