फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स ने बलपूर्वक तोड़वाया ताला, स्कूल से हटे मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तुड़वाया ताला, स्कूल से हटाए मवेशी
विज्ञापन

आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने बंद कर दिया था स्कूल में
मंगलवार को बच्चे विद्यालय में करते रहे साफ-सफाई
राजगढ़ (ब्यूरो)। आवारा पशुओं को स्कूल में बंद करके बाहर से ताला लगाने वाले मंगलवार को उस समय गायब हो गए, जब भारी संख्या में मानधाता थाने से पुलिस फोर्स पहुंच गई। फोर्स ने बलपूर्वक स्कूल का ताला तोड़वा दिया। इस पर मवेशी भाग निकले। इधर मंगलवार को स्कूल आने वाले बच्चों का सारा समय साफ-सफाई में निकल गया।
मानधाता विकास खंड के पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय दानपुर में रविवार को स्थानीय किसानों ने आवारा पशुओं को अंदर कर बाहर से ताला बंद कर दिया था। सोमवार को किसानों के आक्रोश के चलते शिक्षक ताला नहीं खुलवा पाए थे। मंगलवार को मानधाता थाने से भारी संख्या में पहुंची फोर्स ने जबरन स्कूल का ताला तोड़वाया। स्कूल का ताला टूटते ही जानवर भाग निकले। स्कूल पहुंचे बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की। हेडमास्टर बाबूराम की देखरेख में पढ़ाई शुरू हुई । फिलहाल किसानों ने चेताया है कि अगर आवारा पशुओं के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई, तो स्कूलों में दुबारा बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ मीटर दौड़ में आरती और शत्रुध्न अव्वल
इंटर कालेज गड़वारा में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
गड़वारा (ब्यूरो)। स्थानीय शीतला प्रसाद इंटर कालेज गड़वारा में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आरती सरोज प्रथम, आंचल वर्मा दूसरे और तनुबौध तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि बालक वर्ग में शत्रुध्न प्रथम, सत्येंद्र वर्मा दूसरे और अंकित यादव तीसरे स्थान पर रहे। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के बैनर तले हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में भदौसी की टीम को विजेता और तेजगढ़ की टीम को उपविजेता का पुरस्कार दिया गया। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में आशापुर की टीम और पुरुष वर्ग में तेजगढ़ की टीम विजेता का खिताब हासिल किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ शीतला प्रसाद इंटर कालेज के प्रिंसिपल विजय प्रकाश द्विवेद्वी ने किया। निर्णायक की भूमिका लालजी तिवारी ने निभाई। इस मौके पर दीपक ओझा, ओमप्रकाश मिश्र, राधेश्याम तिवारी, मनोज कुमार, अशोक कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें