फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 26 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर भुपियामऊ पुलिस चौकी के सामने बेकाबू पिकअप की टक्कर से युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर कोतवाली के डगैता गांव निवासी राजकुमार पटेल (40) पुत्र रामशिरोमणि ट्रक चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। वह अपने नवासे में बचपन से ही रहता था। शनिवार को वह गांव के हजरत की बाइक मांगकर सदर तहसील किसी काम से जा रहा था। उसके साथ गांव का पवन यादव (20) भी था।
विज्ञापन


इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित भुपियामऊ पुलिस चौकी के सामने शहर से इलाहाबाद की ओर जा रही मालवाहक पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार राजकुमार दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठा पवन भी घायल हो गया। चौकी के सामने घटना देख हर कोई दौड़ पड़ा। पिकअप छोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। तड़प रहे राजकुमार को दूसरे वाहन से लेकर पुलिसकर्मी जिला अस्पताल की ओर भागे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पहुंचे नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि पिकअप और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी घर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतक के घर पर ग्रामीणों का मजमा लगा रहा।

बवाल की आशंका में भारी भरकम पुलिस तैनात
भुपियामऊ पुलिस चौकी के सामने हुई घटना की खबर मिलते ही पुलिस अफसर अलर्ट हो गए। आनन-फानन में नगर कोतवाल, आसपास के चौकी प्रभारी व पीएसी मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने घटना के हालात से अधिकारियों को अगवत कराया और घटना करने वाली पिकअप को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। ताकि उसे देखने के बाद मृतक पक्ष के लोगों का आक्रोश न भड़के।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें