फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग विभाग के छापेमारी में लालगंज में पकड़ा गया 40 हजार की अवैध दवा

विज्ञापन
लालगंज में दवाओं की जांच करती टीम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर प्रतापगढ़ और फतेहपुर की संयुक्त टीम ने गुरुवार को लालगंज कस्बे में छापामारी की। इस दौरान अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गईं करीब 40 हजार रुपये की दवाएं टीम ने सीज कर दीं। तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। ड्रग विभाग की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार और फतेहपुर ड्रग इंस्पेक्टर वियज कृष्ण टीम के साथ गुरुवार को लालगंज कस्बे में स्थित राजकुमार के मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। यहां जांच के दौरान यह बात सामने आई कि करीब 40 हजार रुपये की तीन कंपनियों की अलग-अलग दवाएं अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी हुई हैं।
मेडिकल स्टोर संचालक के पास किसी भी प्रकार का कागजात नहीं था। ड्रग इंस्पेक्टर ने तीन दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने के साथ ही दवाओं को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें