कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। शनिवार को तीसरी लहर में अब तक के सबसे अधिक 40 नए संक्रमित मिले। हालांकि राहत की बात यह रही कि 29 लोग स्वस्थ भी हुए। संक्रमितों में ज्यादातर लोग शहर के रहने वाले हैं। सभी को डॉक्टरों ने होम आइसोलेशन में रखा है।
शनिवार को मेडिकल कॉलेज में तैनात आरोग्यमित्र और पट्टी के उड़ैयाडीह के एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले। शहर के बेगमवार्ड, पूूर्वी सहोदरपुर, अचलपुर, पल्टन बाजार, कचहरी, राजापाल टंकी, सदर मोड़, आवास विकास कॉलोनी, विवेक नगर, फुलवारी, टेऊंगा, मीराभवन में भी कोरोना के मरीज मिले हैं।
वहीं संग्रामगढ़ में एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉक्टर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। होम आइसोलेशन में रहने वाले 29 मरीज स्वस्थ हुए हैं।