फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में लगीं 40 बसें,17 से ट्रेेनें निरस्त होने के बाद और बढ़ेगी मुसीबत

Tue, 16 Apr 2019 01:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बस अड्डे पर प्रयागराज जाने वाली बस पर बैठने को मशक्कत करते यात्री। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
परिवहन निगम की 40 बसों को चुनाव में लगा दिया गया है। इससे विभाग के पास महज 44 बसें बची हैं। इनमें दस बसें खटारा हैं तो सात बसें सड़क पर चलने लायक नहीं हैं। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रयागराज, लखनऊ के साथ ही जिले में आने-जाने के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। 17 से 23 अप्रैल तक प्रतापगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के निरस्त होने के बाद परेशानी और बढ़ेगी। 

प्रतापगढ़ डिपो में अनुबंधित बसों को मिलाकर कुल 84 बसें हैं। शासन के आदेश पर एआरएम ने 40 बसों को लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए भेज दिया। ऐसे में प्रतापगढ़ डिपो के पास महज 44 बसे बची हुई हैं। विभागीय सूत्रों की मानी जाए तो ज्यादातर बसें पुरानी हैं। 17 बसें खटारा हो गई हैं। सात बसें सड़क पर चलने लायक ही नहीं हैं।
विज्ञापन


जबकि दस बसों को जुगाड़ से चलाया जा रहा है। इससे विभागीय अफसर भी परेशान हैं। प्रतापगढ़ डिपो में महज 37 बसें बची हैं। इनमें से एक बस को लखनऊ तो एक को कानपुर और दो बसों को दिल्ली के लिए संचालित किया जा रहा है। फैजाबाद, पट्टी, बनारस के लिए एक-एक बसों का संचालन हो रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

बसों का घंटों डिपो में इंतजार करना पड़ रहा है। बस मिलती भी है तो बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। इसका फायदा प्राइवेट बस मालिक उठा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें