फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 39.26 फीसदी वोटरों ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन का मतदान 48 मतदेय स्थलों पर हुआ। स्नातक में 34.60 प्रतिशत व खंड शिक्षक निर्वाचन में 53.17 प्रतिशत मत पड़े। जिले में कुल मतदान प्रतिशत 39.26 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

स्नातक निर्वाचन के लिए 29,515 (पुरुष 19761 व महिला 9,754 ) मतदाता पंजीकृत थे। शिक्षक निर्वाचन के लिए 9,877 (पुरुष 7028 व महिला 2849) मतदाता पंजीकृत थे। कुल 39,392 मतदाताओं को मतदान करना था।
मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक महज 12.69 फीसदी ही वोटिंग हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सदर ब्लॉक, जीआईसी सहित लालगंज के मतदेय स्थलों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिले भर में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के एजेंट भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

इनसेट- आंकड़ा

कुल मतदाता- 39,392
पुरूष- 26,789

महिला- 12,603
वोटिंग प्रतिशत

सुबह दस बजे तक- 3.98 फीसदी।
दोपहर 12 बजे तक- 12.69 फीसदी।

दोपहर दो बजे तक- 24.48 फीसदी।
शाम चार बजे तक कुल मतदान- 39.26 फीसदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें