फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पंचायत चुनाव की अंतिम सूची में बढ़े 35,962 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जनपद में 35,962 मतदाता बढ़ गए हैं। बीते साल जुलाई में मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या 25,25,409 थी। अब यह संख्या 25,61,371 हो गई है। इसमें 13,34,239 पुरुष और 12,27,132 महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अंतिम सूची में 1.42 फीसदी मतदाता बढ़े हैं। बताया कि जिले में 1148 ग्राम पंचायतों में 1345 मतदान केंद्र हैं। बताया कि अंतिम मतदाता सूची को सभी ब्लॉकों में भेज दिया गया है। अब आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें