जिले में 24 घंटे के भीतर डेंगू के 33 नए पॉजिटिव मिले हैं। मेडिकल कॉलेज में एलाइजा जांच की किट खत्म से रिपोर्ट के लिए मरीज भटक रहे हैं। किट समाप्त होने से स्वास्थ्य विभाग विभाग के अफसर भी अंजान हैं।
अधिकारियों की लापरवाही से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रहा है। जिले में तेजी से डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 24 घंटे के भीतर राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में किट से हुई जांच में 32 तो लखनऊ से एक डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। एक दिन में 33 मरीजों के मिलने की जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के होश उड़ गए हैं।
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में डेंगू जांच किट से तो किया जा रहा है मगर एलाइजा जांच किट खत्म होने के कारण डेंगू पॉजिटिव मरीजों को कंफर्म रिपोर्ट नहीं मिल रही है। इसके चलते मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। डेंगू पॉजिटिव होने की सूचना के बाद मरीज परेशान हो रहें हैं। इन सब के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कागज पर फागिंग और दवा का छिड़काव करा रहें हैं। डेंगू पॉजिटिव मरीजों के गांव की तो बात दूर उनके घर पर टीम भेजकर किसी प्रकार की जांच व जागरूकता के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। केवल प्रभावशाली लोगों के घरों के बाहर दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
बढ़ रही संख्या, रिकार्ड में घट रहे नाम
जिले में तेजी से डेंगू का संक्रमण पांव पसार रहे हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के रिकार्ड में संख्या उतनी ही तेज घट रही है। जितनी तेज जांच में डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। उतनी ही तेजी से कागजों पर सफाई अभियान के साथ गांव में दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।
एलाइजा जांच किट एक दिन पहले ही खत्म हुई है। किट की आपूर्ति के लिए पत्र भेजा जा चुका है। मरीजों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. सुरेश सिंह, सीएमएस राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय