prayagraj news : प्रतापगढ़ में नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी।
- फोटो : प्रतापगढ़
ब्लॉकों में भारी गहमागहमी के बीच बृहस्पतिवार को प्रमुख पदों के चुनाव के लिए नामांकन हुआ। पांच विकास खंडों में प्रमुखों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब जिले के 12 ब्लॉकों में 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन ब्लॉकों में शनिवार को मतदान होगा। मानधाता ब्लाक में सबसे अधिक सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अधिकांश ब्लॉकों में दो-दो प्रत्याशी होने से आमने-सामने की टक्कर होगी। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर भारी संख्या तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए थे। प्रभारी एसपी एलआर कुमार ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
prayagraj news : प्रतापगढ़ में नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी।
- फोटो : प्रतापगढ़
जिले के 17 विकास खंडों में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए हुए नामांकन में पांच ब्लॉकों के प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि 12 विकास खंडों में दस जुलाई को मतदान होगा। मंगरौरा, बेलखरनाथधाम, पट्टी, रामपुर संग्रामगढ़ और बिहार ब्लॉक में प्रमुखों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। मानधाता में सबसे अधिक सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि संडवाचंद्रिका, सदर, कुंडा, बाबागंज और कालाकांकर में दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक हुए नामांकन में समर्थकों के साथ पहुंचने वाले प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करते रहे। नामांकन करने वाले प्रत्याशी शुक्रवार को अपना नाम वापस ले सकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में हुई चूक से सावधान हुए प्रभारी एसपी एलआर कुमार लालगंज, संडवाचंद्रिका, सांगीपुर सहित कई ब्लॉकों का भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत खंगालते रहे।