फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दूसरे दिन कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दूसरे दिन कार्यालयों में छाया रहा सन्नाटा
विज्ञापन

चुनाव कराने के बाद अफसरों ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रविवार को मतदान में पसीना बहाने वाले अफसर सोमवार को दिन भर थकान मिटाते रहे। विकास भवन, सरकारी कार्यालयों में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। डीएम कैंप कार्यालय से शाम को अफसरों का फोन घनघनाने में नींद खुली और आनन-फानन में कैंप कार्यालय पहुंचे।
प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर रविवार को हुए मतदान में जिले के सभी अफसरों और कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी होने से सोमवार को सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा रहा। विकास भवन सहित अनेक विभागों में सोमवार को अघोषित छुट्टी का माहौल रहा। हालांकि जिला प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर कोई अवकाश की घोषणा नहीं की थी, मगर विभागों के अफसरों और कर्मचारियों के आधी रात तक ईवीएम जमा कराने से सुबह थकान मिटाते रहे। इससे विकास भवन में गिने-चुने कर्मचारी दिख रहे थे। अधिकांश विभागों का ताला दोपहर के बाद खुला भी, तो वहां चुनाव की ही चर्चा होती रही। कौन आगे रहा, किसको अधिक मत मिले और जीत रहा है, इसी कयासबाजी में लगे रहे। डीएम मार्कण्डेय शाही कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक कर सफल चुनाव कराने वाले अफसरों की पीठ थपथपाई । अब जिला प्रशासन की नजरें 23 मई को होने वाले मतदान पर टिक गई है।
विज्ञापन


परिणाम के लिए दस दिन करना होगा इंतजार
23 मई को सुबह सात बजे से होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले का सांसद कौन होगा, यह जानने के लिए मतदाताओं को दस दिनों तक इंतजार करना होगा। 23 मई को सुबह सात बजे से शुरू होने वाली मतगणना परिणाम आने तक जारी रहेगी। फिलहाल अफसरों का दावा है कि रुझान एक घंटे बाद आना प्रारंभ हो जाएगा और परिणाम 11 बजे तक आ जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 1892 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण होने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है, मगर मतगणना सिर पर होने से अफसरों की मुश्किलें कम नहीं हुई है। 23 मई को सुबह सात बजे से प्रारंभ होने वाली मतदान मतगणना समाप्त होने तक जारी रहेगी। हालांकि 23 मई आने में अभी दस दिन बाकी है, तो मतदाताओं को परिणाम के लिए इंतजार करना होगा। इधर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रुप देने में तैयारी में लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें