फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 स्पेशल ट्रेनें कराएंगी पहला शाही स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
11 स्पेशल ट्रेनें कराएंगी पहला शाही स्नान
विज्ञापन

मकर संक्रांति के लिए 13 से 16 जनवरी के बीच होगा संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। ग्यारह मेला स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को संगम की रेती पर लगे कुंभ में पहला शाही स्नान कराएंगी। 13 से 16 जनवरी के बीच रेलवे इन ट्रेनों संचालन करेगा। यह ट्रेनें अयोध्या, फैजाबाद और अकबरपुर से प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागघाट जाएंगी।
रेलवे बोर्ड ने 13 जनवरी से मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अनुमति कंट्रोल को दे दी है। 13 से 16 जनवरी के बीच दर्जन भर ट्रेनें प्रतापगढ़ होकर गुजरेंगी। ट्रेनों के चलने और प्रयागघाट पहुंचने का समय स्टेशन अधीक्षक को मिल गया है। 13 जनवरी से टे्रनें श्रद्धालुओं को कुंभ नगरी पहुंचाना शुरू कर देंगी। इससे श्रद्धालुओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इनसेट--------
स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी पर एक नजर
13 जनवरी
चलने का स्थान समय प्रतापगढ़ पहुंचने का समय प्रयागघाट पहुंचने का समय
अयोध्या दोपहर 03.45 रात्रि 08.00 रात्रि 09.55
फैजाबाद शाम 05.15 रात्रि 09.00 रात्रि 10.55
14 जनवरी --------
अयोध्या दोपहर 12.30 शाम 04.00 रात्रि 06.30
फैजाबाद शाम 05.15 रात्रि 09.10 रात्रि 10.50
फैजाबाद रात 9.10 रात्रि 12.00 भोर 02.40
अकबरपुर दोपहर 02.30 शाम 6.45 रात्रि 08.55
15 जनवरी --------
प्रयागघाट सुबह 09.05 सुबह 11.20 अयोध्या शाम 17.40
प्रयागघाट रात 12.45 भोर 04.00 सुबह फैजाबाद 09.00
प्रयागघाट शाम 06.30 रात्रि 8.45 फैजाबाद रात्रि 01.00
प्रयागघाट रात्रि 11.00 रात्रि1.30 बजे अयोध्या सुबह 07.00
16 जनवरी प्रयागघाट सुबह 9.15 11.25बजे अयोध्या शाम 6 बजे
वर्जन---------
किसी भी स्पेशल ट्रेन को ज्यादा देर के लिए प्रतापगढ़ में रोका नहीं जाएगा। ऐसे में सभी यात्रियों को समय से पहले जंक्शन पर पहुंचकर ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी होगी। ट्रेनों का समय घटाया और बढ़ाया भी जा सकता है। भीड़ को देखते हुए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
त्रिभुवन मिश्र, स्टेशन अधीक्षक।
चेन पुलिंग करते मिले तो जाएंगे जेल
प्रतापगढ़। मेला स्पेशल ट्रेनों में चेनपुलिंग करना भारी पड़ सकता है। रेल विभाग ने ऐसे लोगों को जेल भेजने का निर्णय लिया है। रेल कोचों में चेकिंग के लिए आरपीएफ के जवानों की स्पेशल टीम लगाई जाएगी। जो बिना कारण चेन पुलिंग करने वालों की धड़पकड़ करेगी।
विज्ञापन

कुंभ के दौरान अक्सर मेला स्पेशल टे्रनों को चेन पुलिंग कर जहां-तहां रोक दिया जाता है। बिना टिकट यात्रा करने वाले ट्रेन रोकर उतर जाते हैं। विरोध करने पर ट्रेन के चालकों और गार्ड से मारपीट भी की जाती है। इस पर काबू पाने के लिए रेलवे मेला स्पेशल टे्रनों में 15 से 20 आरपीएफ जवानों की टीम तैनात करेगा। टीम चेन पुलिंग करने वाले लोगों गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। प्रभारी आरपीएफ एसओ ने बताया कि इस बार लखनऊ, फैजाबाद और प्रयाग के आरपीएफ जवानों की मेला स्पेशल ट्रेनों में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें