फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉब, देना, विजया बैंक के विलय से आक्रोशित हैं कर्मचारी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉब, देना, विजया बैंक के विलय से आक्रोशित हैं कर्मचारी नेता
विज्ञापन

लंच आवर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों की निंदा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब), देना बैंक, विजया बैंक का विलय करने से नाराज यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनिय पर मंगलवार को कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने सरकार के इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि इस फैसले से बैंक घाटे में जाने को मजबूर होंगे।
मंगलवार को सदर बाजार स्थित देना बैंक के सामने दोपहर में जुटे कर्मचारी नेताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए विलय को पूर्णतया अनुचित बताया। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के जिला मंत्री नारेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि हमारे देश में बैंकों के विस्तार की आवश्यकता है और केंद्र सरकार विलय करने में जुटी हुई है। उन्होंने सरकार के उस दावे को नए सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें दलील दी गई थी कि बैंकों का विलय होने से मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्टेट बैंक के साथ पांच सहयोगी बैंकों का विलय हुआ। परिणाम यह रहा कि दो सौ वर्षों में पहली बार एसबीआई घाटे में गया है। वर्ष 2017 में विलय के समय एनपीए 1,77,000 करोड़ था, वह वर्ष 2018 में बढक़र 2,25,000 करोड़ हो गया है। कर्मचारी नेताओं ने विलय का विरोध करते हुए संघर्ष करने का ऐलान किया है। इस मौके पर हेमंतनंदन ओझा, सच्चिदानंद पांडेय, केदारनाथ यादव, एसएस दूबे, रामअवध, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार, अश्विनी त्रिपाठी, सचिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



चेकडैम और सिल्ट सफाई का उठा मुद्दा
नि:शुल्क बोरिंग का हिसाब मांगने पर गायब हो गए एई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सिंचाई बंधु की बैठक में चेकडैम निर्माण में हुए घपले और नहरों की सिल्ट सफाई में हुए खेल का मुद्दा एक बार फिर उठा है। सिंचाई बंधु ने नए सिरे से जांच कराने और आईडब्लूडीपी में हुए घपले में पर्दा डालने वाले अफसरों को बेनकाब करने को कहा है।
मंगलवार को सिंचाई विभाग में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष ने लघु सिंचाई विभाग में बने चेक डैम और नि: शुल्क बोरिंग योजना का लाभ पाने वाले किसानों की सूची मांगने पर सहायक अभियंता कन्नी काट कर निकल गए। सिंचाई विभाग खंड दो सिल्ट सफाई में हुए खेल की जांच कराने का मुद्दा उठने पर पूरे मामले की जांच कराने के लिए डीएम से टीम गठित करने को कहा गया है। मंगलवार को हुई बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में बंधा और तालाब निर्माण में हुए खेल की जांच कराने पर मुहर लगाई गई। बैठक से अधिकांश अधिकारियों के गायब रहने पर अधिकांश मुद्दों पर चर्चा ही नहीं हो पाई। उपाध्यक्ष ने बताया कि जो लोग बैठक से गायब थे,उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा जा रहा है।


नन्हे बच्चों ने दिखाया दमखम
गड़वारा (ब्यूरो)। क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल डडवा में मंगलवार को हुए न्यायपंचायत स्तर खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। खो-खो प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल गड़वारा के बच्चे अव्वल रहे, तो कबड्डी प्रतियोगिता में प्राइमरी स्कूल डडवा के बच्चे अव्वल रहे। व्यायाम शिक्षक सुदीप पांडेय के देखरेख हुई प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अवधेश मिश्रा, वेद प्रकाश सरोज, जैनेंद्र सरोज, मीनाक्षी मिश्रा, छाया सिंह, सुनीता, प्रीति अमिता चौधरी, श्रेया जायसवाल आदि मौजूद रहे।


परीक्षा केंद्रों की रेंडम जांच करने पहुंचे डीडीआर
जीआईसी और वित्त विहीन स्कूलों में देखा सीसीटीवी कैमरा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों की रेंडम जांच करने मंगलवार को डीडीआर मो. अब्राहिम बेल्हा पहुंच गए। उन्होंने लगभग आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा और बाउंड्रीवाल की हकीकत देखी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से प्रारंभ होगी। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की कवायद इस समय प्रारंभ हो गई है। नकल की छूट देने वाले कालेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने और संसाधनों की वास्तविकता खोजने के लिए आए डीडीआई मो. इब्राहिम ने शहर के जीआईसी, जीजीआईसी के साथ ही आधा दर्जन से अधिक वित्तविहीन कालेजों का निरीक्षण किया। डीडीआर ने बताया कि परीक्षा केंद्र उन्हीं कालेजों को बनाया जाएगा, जो सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही वाइस रिकार्डर भी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि नकल रोकने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है। नकलची केंद्रों को किसी भी दशा में केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें